LPG संकट की अफवाहों पर भड़के PM मोदी, बोले- 'पैनिक फैलाने वाले कर रहे देश का नुकसान

PM मोदी ने LPG संकट की अफवाहों को खारिज करते हुए पैनिक फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया. जानें प्रधानमंत्री ने रसोई गैस की आपूर्ति और देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर क्या बड़ा आश्वासन दिया है.

pm modi on LPG
विज्ञापन

देश में रसोई गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही अफवाहों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है. गुरुवार को NXT समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने LPG की स्थिति पर पैनिक फैलाने वालों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि “कुछ लोग LPG पर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. बिना किसी राजनीतिक मुद्दे के मैं कह रहा हूं कि वे न सिर्फ खुद को लोगों के सामने उजागर कर रहे हैं बल्कि देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं.”
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है, लेकिन भारत सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर कुछ प्रोडक्ट्स की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं. ऐसे बेईमान तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

समिट में पीएम मोदी ने जोर दिया कि पश्चिम एशिया के संघर्ष से पैदा हुए इस संकट से निपटने में हर किसी की अहम भूमिका है- चाहे वो राजनीतिक दल हों, मीडिया हो, युवा हों, शहर हों या गांव. उन्होंने कहा कि कई वैश्विक संकटों के बावजूद दुनिया के नेता और विशेषज्ञ भारत की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं, जिससे भारत की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं.
पीएम मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया जानती है कि अगर आप भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको भारत से जुड़ना होगा और भारत में रहना होगा.”

Advertisment

आत्मनिर्भरता पर जोर

PM मोदी ने पिछले 10 वर्षों के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 2014 तक देश में केवल 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे, जो आज बढ़कर 33 करोड़ से अधिक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी विदेशी निर्भरता कम करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है और देश किसी भी वैश्विक संकट से निपटने में पूरी तरह सक्षम है. उन्होंने आगे कहा, “एक लक्ष्य, एक मंजिल है- विकसित भारत. भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, बल्कि अगले स्तर पर जा रहा है.”

जनता से अपील

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि जैसे भारत ने एकजुट होकर कोविड-19 जैसी बड़ी महामारी को मात दी थी, वैसे ही हम इस ऊर्जा चुनौती से भी पार पा लेंगे. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने को कहा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ