Arun Yogiraj

'सबसे भाग्यशाली व्यक्ति', रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले मूर्तिकार अरुण योगीराज

Ram lalla idol sculptor arun yogiraj: रामलला की मूर्ति बनाने वाले कर्नाटक के अरुण योगीराज MBA की पढ़ाई कर चुके हैं। उनके पिता मैसूर के राजघरानों के लिए मूर्तियां बनाते हैं।

Ram lalla idol sculptor arun yogiraj: अयोध्या में श्री रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान से पूरी हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मीडिया से बात करते हुए रामलला की मनमोहक मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज ने कहा कि, ‘यह मेरे लिए गर्व की बात है कि श्री रामलला की मूर्ति बनाने का मौका मुझे मिला’। योगीराज ने आगे कहा कि ‘मैं बेहद खुश हूं’। ‘मैं खुद को इस पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मानता हूं’।

विज्ञापन

मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं

मीडिया से बात करते हुए आगे मूर्तिकार अरुण योगीराज ने कहा ये मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम का आशीर्वाद है, जो मुझे रामलला की मूर्ति बनाने का विशेष अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं। ‘रामलला की मूर्ति बनाने के बाद सब मुझे पहचानने लगे हैं, सभी बेहद सम्मानजनक तरीके से देखते और मुझसे आगे बढ़कर बात करना चाहते हैं और मेरे अनुभव जानना चाहते हैं।

विज्ञापन

अरुण ने MBA कर की है नौकरी

जानकारी के अनुसार मूर्तिकार अरुण कर्नाटक के रहने वाले हैं। वह मैसूर के जिस परिवार से संबंध रखते हैं उनकी कई पीढियां मूर्ति बनाने का काम कर रही हैं। अरुण ने बताया कि उनके दादा का नाम बसवन्ना था। उन्होंने अपने समय में कर्नाटक के बड़े राजघरानों के लिए मूर्तियां बनाई हैं। इतना ही नहीं उनके पिता योगीराज भी एक बेहतरीन मूर्तिकार है और उनका भी कर्नाटक और मैसूर के बड़े घरानों में काफी नाम है। वैसे अरुण योगीराज ने एमबीए की पढ़ाई की है। पूरी तरह मूर्तिकारी का काम करने से पहले वह एक प्राइवेट कंपनी में काम कर चुके हैं। वह बचपन से ही अपने पिता और परिवार के अन्य लोगों से मूर्ति बनाने का काम सीखते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ