Aaj Ki Taaza Khabar: पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट विरोध मामले में गिरफ्तार 9 आरोपियों को बेल दी, सिद्धार्थ अवधूत की जमानत याचिका खारिज

Breaking News in Hindi: इजरायल और ईरान की जंग जारी है। खाड़ी देशों में हाहाकार मचा हुआ है। खाड़ी देशों के हवाई रूट बंद पड़े हैं। इजरायल ने ईरान पर हमला किया है और ईरान ने इजरायल समेत अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। आज की सबसे बड़ी और लाइव चल रही खबर यही खूनी संघर्ष है।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi: आज एक मार्च दिन रविवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में आज अलसुबह भूकंप के जोरदार झटके लगे, जिसके चलते लोग दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं आज से पश्चिम बंगाल में BJP 5000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेगी।

विज्ञापन

इधर आज दिल्ली में जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु और पुदुचेरी के दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एस. जयशंकर ने दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद का स्वागत किया

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट विरोध मामले में गिरफ्तार 9 आरोपियों को जमानत दी

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अशोक चौधरी ने CM नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उनकी आत्मकथा 'मीर-ए-कारवां' किताब का विमोचन किया

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी दिल्ली पहुंचे

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें प्रकाश पर्व पर आयोजित 'हिंद-दी-चादर' शहीदी समागम को पीएम मोदी ने एक वीडिया संदेश के जरिए संबोधित किया

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: CM योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक की

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी आज रात दिल्ली लौटने पर कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: लश्कर-ए-तैयबा बांग्लादेश मॉड्यूल के आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस पूछताछ के बाद लश्कर-ए-तैयबा बांग्लादेश मॉड्यूल के आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इन्हें तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था. इनमें से 7 आरोपी बांग्लादेशी नागरिक हैं.

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: नैनीताल में ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर भवन में लगी आग

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी ने ने थिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मदुरै में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मेडिकल टूरिज्म का हब बन सकता है पुदुचेरी

पुदुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि यह प्रदेश मेडिकल टूरिज्म का हब बन सकता है। यहां पहले से 9 मेडिकल कॉलेज हैं और JIPMER में रीजनल कैंसर सेंटर के मॉडर्नाइजेशन से हेल्थकेयर कैपेसिटी और बढ़ेगी।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: फैक्ट्री में धमाके पर मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर जिले के राउलगांव में एक एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में धमाके की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मैं लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के लगातार संपर्क में हूं। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। NDRF, SDRF की टीमें भी मौके पर हैं। ‘PESO’ और ‘DISH’ की टीमें पहुंच गई हैं। राहत का काम तेज कर दिया गया है और अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मैं मृतकों को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी सेहत जल्द ठीक हो जाए।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आयतुल्ला खामेनेई की शहादत पर तीन दिन के शोक का ऐलान

आयतुल्ला खामेनई की शहादत पर तीन दिन के शोक का ऐलान हुआ है। मौलाना कल्बे जव्वाद ने शिया समुदाय से अपील की है। मौलाना कल्बे जवाद ने तमाम उम्मते मुस्लिमा और सभी इंसानियत परस्त लोगों से अपील की है कि वो अपनी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। रात को 8 बजे छोटे इमामबाड़े पर मौलाना कल्बे जवाद एक शोकसभा करेंगे और इसके बाद कैंडल मार्च निकालेंगे।

मौलाना ने हिंदुस्तान के तमाम शिया से अपील की कि वो रात को 8 पूरे मुल्क में एक समय पर उनके लिए शोक सभा को जाएं और जहां मुनासिब हो कैंडल मार्च निकाला जाए। मौलान ने सभी इंसानियत परस्त लोगों से इस शोकसभा में शामिल होने का आह्वाहन किया।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पुणे के एक जाने-माने स्कूल के 84 स्टूडेंट्स दुबई में फंसे

पुणे के एक जाने-माने स्कूल के 84 स्टूडेंट्स दुबई में फंस गए हैं। 84 लोगों में 80 स्टूडेंट्स और 4 टीचर शामिल हैं।पुणे के एक जाने-माने स्कूल के सभी स्टूडेंट्स सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय पुणे के स्टूडेंट्स को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की कोशिश कर रहा है। स्टूडेंट्स स्टडी विजिट के लिए दुबई गए थे। कॉलेज ने अपील की है कि कृपया घबराएं नहीं, स्टूडेंट्स को जल्द से जल्द उनके देश वापस लाया जाएगा। सिविल एविएशन मंत्रालय भी स्टूडेंट्स को वापस लाने की कोशिश कर रहा है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र आज 1 मार्च दिन रविवार को तमिलनाडु और पुदुचेरी के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह लगभग 11:45 बजे पुदुचेरी में 2700 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अरविंद केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर रैली करेंगे

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज को दिल्ली में जंतर-मंतर पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शराब नीति घोटाला मामले में अदालत से बरी होने के बाद केजरीवाल की पहली सार्वजनिक सभा होगी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने रैली की अनुमति देने से इनकार किया है। लेकिन देर रात आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने अनुमति दे दी है और कार्यक्रम तय समय पर होगा।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू कश्मीर में लगे भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर में आज भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। आज अलसुबह जब लोग नींद के आगोश में थे, तब अचानक झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई थी। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लोगों में डर का माहौल है। 2 दिन पहले कोलकाता में भी भूकंप के झटके लगे थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ