Ram Lalla Idol: भव्य रामलला की मूर्ति में जड़े हैं हीरे, सोने का है धनुष और बाण

Ram lalla idol adorned diamond: श्री राम लला की मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट है। मनमोहक छवि वाली इस मूर्ति का वजन 200 किलोग्राम है। 

ram lalla idol adorned diamonds

रामलला की मूर्ति में जड़े हैं हीरे,

विज्ञापन

Ram lalla idol adorned diamond: अयोध्या श्री रामलला की मूर्ति में हीरे और माणिक लगे हुए हैं। इतना ही नहीं मूर्ति हाथ में सोने के धनुष और बाण पकड़े हैं। सोमवार को इस भव्य मूर्ति की पूरे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। पीएम मोदी ने रामलला की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टर नवनिर्मित श्री राम मंदिर परिसर पर फूलों की वर्षा करते दिखे।

ये भी पढ़ें: Ram Lalla Consecration: विराजमान हुए रामलला, तस्वीरों और वीडियो में करें दिव्य दर्शन

विज्ञापन

मूर्ति का वजन 200 kg और ऊंचाई 4.24 फीट है

जानकारी के अनुसार रामलला की मूर्ति काले पत्‍थर से बनी है। मूर्ति में भगवान श्रीराम के बाल रूप को दर्शाया गया है। बेहद मनमोहक छवि वाली भगवान राम की यह मूर्ति करीब 200 kg की है। मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई 3 फीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म  X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा ‘अयोध्या  नगरी में श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का असाधारण क्षण हर किसी को भावुक कर देने वाला है’। उन्होंने आगे का कि, ‘इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य  की बात है।

भगवान सूर्य हैं विराजमान,  पट्टिका पर दिखे हनुमान जी  

श्री रामलला की मूर्ति के मुकुट में एक तरफ भगवान सूर्य विराजमान है और उसके साथ चक्र, गदा और शंख बना हुआ है। इसके अलावा मंदिर के आसपास बनी पट्टिका में एक तरफ भगवान हनुमान और दूसरी तरफ गरुड़ जी बने हुए हैं। श्री रामलला मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत बड़ी संख्या में माननीय लोग उपस्थिति रहे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ, भाजपा नेता जेपी नड्डा समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग रामलला मूर्ति के दर्शन किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ