---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, UAE,सऊदी, इजरायल और कतर की सभी उड़ानें रद

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बीच एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से खाड़ी देशों की फ्लाइट्स पर लगाई रोक, यह फैसला मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के कारण लिया गया है. जानें रिफंड और नई गाइडलाइंस के बारे में सब कुछ.

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं. इसी बीच एयर इंडिया ने घोषणा की है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, इजरायल और कतर आने-जाने वाली सभी उड़ानें 2 मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनटतक पूरी तरह निलंबित रहेंगी. एयर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर के जरिए जरूर चेक कर लें. स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही इन सेवाओं को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

एबीपी लाइव की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव और हाल ही में हुए मिसाइल हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र असुरक्षित हो गया है. कई देशों ने एहतियातन अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं. यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एयर इंडिया ने इन रूटों पर परिचालन निलंबित करने का निर्णय लिया है.

---विज्ञापन---

मुख्य प्रभावित रूट्स और अपडेट्स

एयर इंडिया के अनुसार, जिन प्रमुख गंतव्यों के लिए उड़ानें रद्द की गई हैं, उनमें UAE के दुबई, अबू धाबी, सऊदी अरब के रियाद, जेद्दा और दम्माम, दोहा के कतर और इजरायल के तेल अवीव शामिल हैं. सिर्फ खाड़ी देश ही नहीं, बल्कि यूरोप जाने वाली कुछ उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है. एयरलाइंस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके उत्तर अमेरिका और यूरोप की कुछ उड़ानें जारी रखने की कोशिश की है, लेकिन इससे यात्रा के समय में 2 से 4 घंटे की बढ़ोतरी हो सकती है.

कौन-कौन सी उड़ानें रहेंगी रद

एयर इंडिया ने रविवार को 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं. आज सोमवार (2 मार्च) को यूरोप के कई शहरों के लिए 6 उड़ानें रद्द रहेंगी, जिनमें शामिल हैं:

---विज्ञापन---
  • अमृतसर-बर्मिंघम (AI 117) और बर्मिंघम-दिल्ली (AI 114)
  • दिल्ली-ज्यूरिख (AI 151 और AI 152)
    दिल्ली-कोपेनहेगन (AI 157 और AI 158)

एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपडेट

एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट की लेटेस्ट जानकारी के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या 24×7 कॉल सेंटर से संपर्क करें. प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है. कंपनी री-बुकिंग, वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और जहां संभव हो रिफंड में भी मदद कर रही है. यात्री अपनी टिकट कैंसिल कराकर पूरा पैसा वापस पा सकते हैं. बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदली जा सकती है. एयर इंडिया ने कहा है कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और जरूरी अपडेट समय-समय पर जारी किए जाते रहेंगे.

First published on: Mar 02, 2026 10:45 AM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola