मिडिल ईस्ट टेंशन: एयर इंडिया ने आज रद्द कीं अमेरिका, लंदन-पेरिस की उड़ानें, जारी की लिस्ट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते एयर इंडिया ने 1 मार्च 2026 की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। लंदन, न्यूयॉर्क, शिकागो और पेरिस जाने वाले यात्री ध्यान दें; यहां देखें प्रभावित उड़ानों की पूरी लिस्ट

Air India Airlines

मिडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरानी ठिकानों पर की गई संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद तेजी से बदलते सुरक्षा हालातों के कारण एयर इंडिया (Air India) ने 1 मार्च को होने वाली अपनी कई लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है. प्रभावित उड़ानों में लंदन, शिकागो, टोरंटो, न्यूयॉर्क और पेरिस सहित कुछ प्रमुख गंतव्यों के लिए उड़ानें शामिल हैं. हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण दिल्ली, मुंबई और अमृतसर से संचालित होने वाली प्रमुख उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. एयरलाइन ने स्पष्ट कहा है कि यह कदम यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है.

विज्ञापन

रद्द हुई प्रमुख उड़ानें

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल (@AirIndia_News) पर लिखा

विज्ञापन

AI161/AI162 और AI111/AI112: दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) / लंदन (हीथ्रो)-दिल्ली
AI129/AI128: मुंबई-लंदन (हीथ्रो) / लंदन (हीथ्रो)-मुंबई
AI169/AI170: अमृतसर-लंदन (गैटविक) / लंदन (गैटविक)-अमृतसर
AI101/AI102: दिल्ली-न्यूयॉर्क (JFK) / न्यूयॉर्क (JFK)-दिल्ली
AI119/AI116: मुंबई-न्यूयॉर्क (JFK) / न्यूयॉर्क (JFK)-मुंबई
AI191/AI144: मुंबई-नेवार्क / नेवार्क-मुंबई
AI127/AI126: दिल्ली-शिकागो / शिकागो-दिल्ली (वियना होते हुए)
AI187/AI188 और AI189/AI190: दिल्ली-टोरंटो / टोरंटो-दिल्ली (वियना होते हुए)
AI2025/AI2026: दिल्ली-फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट-दिल्ली
AI2027/AI2028: मुंबई-फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट-मुंबई
AI143/AI142 और AI147/AI148: दिल्ली-पेरिस / पेरिस-दिल्ली

क्यों रद्द की गईं उड़ानें?

एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बदलती सुरक्षा स्थिति के निरंतर आकलन के आधार पर, यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है. इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण पश्चिम एशिया का हवाई क्षेत्र असुरक्षित हो गया है, जिससे एयरलाइनों को अपने रूट बदलने या उड़ानें रद्द करने पर मजबूर होना पड़ रहा है. एयर इंडिया स्थिति पर नजर रख रही है और जोखिम मूल्यांकन के आधार पर आगे अपडेट जारी करेगी.

विज्ञापन

यात्रियों के लिए क्या व्यवस्था?

एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को तुरंत सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कंपनी ने कहा है कि वह असुविधा कम करने के लिए वैकल्पिक उड़ानें, री-रूटिंग या रिफंड जैसी मदद उपलब्ध करा रही है. यात्रियों से अपील है कि वे एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति चेक करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ