Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी ने जॉर्डन के किंग से की बात, भारतीयों का ध्यान रखने के लिए कहा शुक्रिया

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कनाडाई पीएम कार्नी ने मुलाकात की. बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर हैं. आज दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर पर वार्ता हुई.

Breaking News.jpg

Aaj Ki Taaza Khabar: आज 2 मार्च है. वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कनाडाई पीएम कार्नी ने मुलाकात की. बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर हैं. आज दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर पर वार्ता हुई.

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में बीजेपी राज्यभर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दक्षिण 24 परगना के रायदीघि में इस यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने जॉर्डन के किंग से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "जॉर्डन के किंग, हिज़ मैजेस्टी किंग अब्दुल्ला II से बात की। क्षेत्र में बदलते हालात पर अपनी गहरी चिंता बताई। हम शांति, सुरक्षा और जॉर्डन के लोगों की भलाई के लिए अपना सपोर्ट दोहराते हैं। मैंने इस मुश्किल समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय का… pic.twitter.com/sJUDZYKUi3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MP के सीएम मोहन यादव ने पत्नी संग किया होलिका दहन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के CM देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर की SBL एनर्जी कंपनी में ब्लास्ट की घटना में घायलों से मुलाकात की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ होलिका दहन शोभा यात्रा में शामिल हुए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल की CM ममता बनर्जी ने होली मिलन समारोह में की शिरकत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC पर गृह मंत्री अमित शाह ने साधा निशाना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AI समिट विरोध केस में जमानत पाने वाले यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं से कोर्ट ने मांगी डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन रिपोर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल के मथुरापुर में गरजे गृह मंत्री अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने भारत-कनाडा CEO फोरम को संबोधित किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस ने SIR के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कांग्रेस ने SIR के खिलाफ बैंकशॉल कोर्ट से राज्य चुनाव आयोग तक विरोध मार्च निकाला.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ED ने भेजा पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को समन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ED ने आज पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को समन भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने SSC केस में दोनों को समन भेजा है और उन्हें अगले हफ्ते पेश होने के लिए कहा गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Yemen में Israel और अमेरिका के खिलाफ स्थानीय नागरिकों का प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Yemen में Israel और अमेरिका के खिलाफ स्थानीय नागरिकों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ नजर आने लगा है. मिडिल ईस्ट की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, इस वक्त हम हैं मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यहां से अब तक 128 फ्लाइट कैंसल हो चुकी हैं, जिसमें ज्यादातर मिडिल ईस्ट की हैं. एयरपोर्ट पर लोगों की संख्या घट गई है. भारत से मिडिल ईस्ट जाने वाली कई फ्लाइट्स या तो रद्द कर दी गई हैं या उनके समय में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विश्वस्तरीय बेलघरिया-कल्याणी एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विश्वस्तरीय बेलघरिया-कल्याणी एक्सप्रेसवे का आज दोपहर वर्चुअल उदघाटन करेंगी ममता, कल्याणी एम्स से कोलकाता पहुंचने में अब लगेंगे मात्र 45 मिनट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कश्मीर के सभी जिलों में लगी पाबंदियां

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अनंतनाग, J&K : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ कल हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद, शांतिपूर्ण माहौल पक्का करने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगा दी गई हैं. सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाया जाएगा: किरण रिजिजू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किरण रिजिजू सोमवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और स्वदेश वापसी को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विदेश में रहने वाले किसी भी भारतीय नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी. यदि किसी भारतीय को समस्या आती है तो उसे सुरक्षित भारत लाने के लिए व्यापक और त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं.

रिजिजू ने कहा कि विदेश मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मिशन मोड में कार्य कर रहा है. उन्होंने बताया कि जिन देशों में भी भारतीय नागरिक फंसे हैं, वहां भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर विशेष अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित निकाला जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना, बिहार: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के 6 मार्च को SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'मैं SAR में चुनाव आयोग से अनुरोध करना चाहूंगा कि वह ममता बनर्जी द्वारा गैर-कानूनी तरीके से जारी किए गए आधार कार्ड और राशन कार्ड की गंभीरता से समीक्षा करे ताकि कम से कम 10 मिलियन बांग्लादेशी मुसलमानों को संवैधानिक दर्जा दिया जा सके. नहीं तो, यह देश के लिए शर्म की बात होगी... वे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देने, घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार देने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में पूरी तरह से है शटडाउन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इज़राइल के जॉइंट स्ट्राइक में हुई मौत पर दुख जताने के लिए बंद बुलाया है, जिसके बाद पूरे श्रीनगर में पूरी तरह से शटडाउन है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस और DMK मिलकर जनता को धोखा दे रहे हैं- केंद्रीय मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि कांग्रेस और DMK मिलकर जनता को धोखा दे रहे हैं.'

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के 6 मार्च को SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। जिन्होंने जनता को धोखा दिया है, वे अब यह राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ