राजधानी दिल्ली में कथित ‘वोट चोरी’ और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ निकाले गए विशाल ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के ठीक एक दिन बाद विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर INDIA ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों को ‘हाई-टी’ (जलपान) पर आमंत्रित किया है. यह कार्यक्रम मंगलवार शाम 4 बजे राहुल गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर आयोजित होगा. जलपान से पहले विपक्षी गठबंधन के वरिष्ठ नेता एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे, जिसमें आगे के आंदोलन और कानूनी लड़ाई को लेकर साझा रुख स्पष्ट किया जाएगा.
प्रदर्शन के बाद राहुल बोले-हम डरने वाले नहीं
विपक्षी दलों के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सड़क पर उतरे लोगों, विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं का खुलकर धन्यवाद किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार को यह संदेश देना बहुत जरूरी था कि भारत की जनता किसी भी तरह से डरने या दबने वाली नहीं है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि आज का दिन बेहद अहम था. उन्होंने प्रदर्शन में शामिल हर एक नागरिक, दोपहर 3 बजे अपने-अपने तरीके से समर्थन जताने वाले लाखों लोगों, INDIA ब्लॉक के तमाम नेताओं, कांग्रेस और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं का आभार जताया.
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश, INDIA ब्लॉक नेताओं को चाय पर किया इनवाइट
सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक तकरार
विपक्षी दलों की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रामक है. सोमवार को कनॉट प्लेस से लेकर मध्य दिल्ली तक विपक्षी नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था. इस मार्च में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और सुप्रिया सुले सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे.
मार्च के बाद विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दायर की. इस याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों को पक्षकार बनाया गया है. विपक्ष का आरोप है कि मौजूदा प्रक्रिया से आम मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं.
आगे की क्या है तैयारी?
राहुल गांधी की इस ‘हाई-टी’ बैठक को विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और युवा नेताओं के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने के बड़े मंच के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस और शाम की बैठक के दौरान विपक्ष आगे के राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा.
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के नाम पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल, SIR-CEC के खिलाफ याचिका पर हो सकती है सुनवाई
संबंधित खबरें
SC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
11 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
11 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines