मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद एक बस में सवार होकर जंतर-मंतर पर धरने के लिए रवाना हो चुके हैं. जंतर-मंतर कूच करने से पहले राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद तीनों चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मिलने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है.
राहुल गांधी ने कहा, “आज हम तयशुदा प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर जा रहे हैं. वहां बैठकर हम पूरे देश को बताएंगे कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार इस देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं.”
‘मुझ पर 45 FIR दर्ज हैं, मैं चाहता हूं 100 हों; हर केस मेरे लिए मेडल की तरह’
दिल्ली में खुद और अन्य सांसदों पर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर राहुल गांधी ने कड़ा रुख अपनाया है. राहुल गांधी ने बेहद बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उनके खिलाफ पहले ही 45 केस दर्ज हैं और वे चाहते हैं कि यह संख्या 100 तक पहुंच जाए. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मुझ पर 45 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. मैं तो चाहता हूं कि मुझ पर 100 एफआईआर दर्ज हों. हर एक एफआईआर मेरे लिए एक मेडल की तरह है.”
राहुल गांधी ने तीखा हमला बोलते हुए आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बुलावे पर ‘INDIA’ गठबंधन के सांसदों की एक अहम बैठक जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में हुई. लंच के बाद सभी नेता बस में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए निकले.
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है. सुरक्षा कारणों से इलाके में बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है.
संबंधित खबरें
SIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
13 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
13 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
14 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
14 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
14 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
16 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
16 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
17 hrs agoLIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन- राहुल गांधी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines