राहुल गांधी का ‘चक्रव्यूह’ जिताएगा चुनाव, गठबंधन पर नजरें, PM मोदी के गढ़ निशाने पर

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन का असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी इंडिया गठबंधन को विधानसभा चुनाव में भी बनाए रखने के पक्षधर हैं।

इंडिया गठबंधन में सब ठीक रहा तो राहुल गांधी के बड़ा दिल दिखाने का असर गुजरात, दिल्ली और गोवा में भी दिख सकता है।

इंडिया गठबंधन में सब ठीक रहा तो राहुल गांधी के बड़ा दिल दिखाने का असर गुजरात, दिल्ली और गोवा में भी दिख सकता है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर बात करने के लिए कहा है। कमिटी बना दी गई है और बातचीत चल रही है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को सात सीटें ऑफर की हैं तो खबरों में कहा जा रहा है आम आदमी पार्टी नौ सीट मांग रही है। खबरें तो ये भी है कि राहुल गांधी हरियाणा में समाजवादी पार्टी, सीपीआई और सीपीएम को भी एक-एक सीट दे सकते हैं। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि राहुल गांधी हरियाणा के जरिए अपनी रणनीति को साध रहे हैं। राहुल गांधी की कोशिश आगामी विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन को जिंदा रखना है। ताकि विपक्षी एकजुटता का संदेश बरकरार रहे और मोदी सत्ता को मजबूती से चैलेंज किया जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की मोदी को चुनौती

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बजट सत्र में राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर चैलेंज करते हुए कहा कि इस बार आपको गुजरात में हराएंगे। राहुल गांधी के सीधे चैलेंज के बाद कांग्रेस संगठन गुजरात में एक्टिव हो गया है। पार्टी ने हाल ही में राज्य में यात्रा निकाली है। इससे पहले राहुल गांधी ने गुजरात के गेमिंग जोन में लगी आग के पीड़ित परिवारों से ऑनलाइन बात भी की थी। माना जा रहा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का समर्थन करके राहुल गांधी ने दिल्ली और गुजरात के लिए अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

गुजरात में AAP की मदद लेंगे राहुल

2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब था। राहुल गांधी उस समय भारत जोड़ो यात्रा पर थे, और वह सिर्फ एक बार भरूच में रैली को संबोधित करने पहुंचे। ऐसा लगा कि कांग्रेस ने चुनाव में जोर ही नहीं लगाया। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। उसके वोट शेयर में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया। वहीं बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2014 के बाद से ही गुजरात, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। लिहाजा राहुल गांधी की कोशिश इंडिया गठबंधन के जरिए सभी पार्टियों को साथ लेकर बीजेपी को उसके घर में ही मात देने की है।

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटें मिलीं। पिछले चुनाव के मुकाबले उसे 60 सीटों का नुकसान हुआ। हालांकि आम आदमी पार्टी ने पहली बार 5 सीटों पर जीत दर्ज की। उसका वोट शेयर 12.92 प्रतिशत रहा। वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 27.28 प्रतिशत रहा। बीजेपी को 52.50 प्रतिशत वोट शेयर मिला।

इन राज्यों पर है राहुल की नजर

विज्ञापन

राहुल गांधी की रणनीति को देखें तो स्पष्ट है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने बड़ा दिल दिखाया है। आने वाले दिनों में राहुल के इस फैसले का असर भी दिखेगा। अगर इंडिया गठबंधन में सब ठीक रहा तो राहुल गांधी के बड़ा दिल दिखाने का असर गुजरात, दिल्ली और गोवा में भी दिख सकता है, जहां आम आदमी पार्टी का वोट आधार है।

विज्ञापन

गुजरात में जहां कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के सहयोग की आवश्यकता है तो दिल्ली में यही बात कांग्रेस के लिए कही जा सकती है। वहीं गोवा में भी बीजेपी लंबे समय से सत्ता में है। देखना होगा कि इंडिया गठबंधन की बाकी पार्टियां राहुल गांधी के लिए कितना बड़ा दिल दिखाती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ