Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

महाराष्ट्र में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 ट्रेनी पायलट घायल

Pune training aircraft crash: महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। जिसमें दो ट्रेनी पायलट घायल हुए हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Oct 22, 2023 10:40
pune training aircraft crash

Pune training aircraft crash: महाराष्ट्र में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास हुआ है। ट्रेनिंग हवाई जहाज क्रैश होने से 2 लोग घायल हुए हैं। जो ट्रेनी पायलट हैं। हादसा आज रविवार सुबह 7 बजे हुआ है।

---विज्ञापन---

डीजीसीए की ओर से हादसे को लेकर जानकारी दी गई है। रेड बर्ड एकेडमी टेकनाम विमान वीटी-आरबीटी का एयर क्राफ्ट दुर्घटना का शिकार हुआ है। लेकिन दोनों पायलट चोटिल जरूर हैं, लेकिन स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

First published on: Oct 22, 2023 10:39 AM

संबंधित खबरें