Jairam Ramesh on PM Modi Kanyakumari Visit: लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री मोदी देश के आखिरी छोर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। पीएम मोदी 30 मई को कन्याकुमारी की एक गुफा में ध्यान साधना करेंगे। इसे लेकर बीजेपी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।
रिटायर्ड लाइफ की शुरुआत- जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के कन्याकुमारी दौरे पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। इसमें उन्होंने पीएम मोदी की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की है। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री 30 मई से 1 जून के बीच मेडिटेशन के लिए कन्याकुमारी जा रहे हैं। राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को उसी जगह से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। अब प्रधानमंत्री वहीं से अपनी रिटायर्ड लाइफ की शुरुआत करेंगे।
पीएम मोदी का कन्याकुमारी दौरा
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण भी 1 जून को होगा। इस दिन खुद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान है। ऐसे में पीएम मोदी 30 मई की शाम को कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे। 30 मई से 1 जून तक पीएम मोदी कन्याकुमारी में रहेंगे। कन्याकुमारी में मौजूद ध्यान मंडपम में पीएम मोदी मेडिटेशन करेंगे। उनका मेडिटेशन 30 जून की शाम से शुरू होकर 1 जून की शाम तक चलेगा। कन्याकुमारी में मौजूद इसी ध्यान मंडपम में स्वामी विवेकानंद ने मेडिटेशन किया था। जिसके चलते इस गुफा को काफी महत्वपूर्ण माना गया है।
रूद्र गुफा में किया था ध्यान
बता दें कि इससे पहले भी 2019 में भी पीएम मोदी ने केदारनाथ की गुफा में ध्यान साधना की थी। 2019 के आखिरी चरण से पहले पीएम मोदी केदारनाथ गए थे और वहां उन्होंने रूद्र गुफा में ध्यान लगाया था।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
33 mins agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
1 hr agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
2 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
3 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
3 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
4 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
4 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines