प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चेन्नई पहुंचे। चेन्नई एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने नए टर्मिनल भवन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम एमके स्टालिन भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर तांबरम और सेनगोट्टई के बीच एक्सप्रेस सेवा और तिरुथुरईपूंडी अगस्थियामपल्ली से डेमू सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे कोयम्बटूर, तिरुवरूर और नागापट्टिनम जिलों के यात्रियों को फायदा पहुंचेगा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi flags off Chennai-Coimbatore Vande Bharat Express in Chennai, Tamil Nadu
(Source: DD News) pic.twitter.com/YiZetP3FoQ
— ANI (@ANI) April 8, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसे 1260 करोड़ रुपए से बनाया गया है। इस नए टर्मिनल के चालू होने के बाद अब एयरपोर्ट की यात्री सेवा क्षमता 23 मिलियन प्रतिवर्ष से बढ़कर 30 मिलियन यात्री प्रति वर्ष हो जाएगी। इस दौरान राज्यपाल एन रवि, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य के सीएम एमके स्टालिन मौजूद थे।
तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन की प्रदर्शनियों का दौरा किया।
इस मौके पर राज्य के राज्यपाल आर. एन. रवि, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन भी मौजूद रहे।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/u30MvCtB6t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023
नए टर्मिनल में तमिलनाडु के संस्कृति की झलक दिखती है। इसमें कोलम, साड़ी, मंदिर और अन्य तत्व शाामिल हैं, जो प्राकृति परिवेश को दर्शाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: