Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

108 घोड़े, हाथों में डमरू… सोमनाथ की गलियों में शिव की आस्था में रंगे दिखे PM मोदी, शौर्य यात्रा के बाद की पूजा

PM Modi Gujarat Visit: सोमनाथ मंदिर पर हमले के हजार साल पूरे होने के मौके पर शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए. इस दौरान वो पूरी तरह शिव भक्ति में डूबे नजर आए.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Jan 11, 2026 12:14
modi in somnath temple
Credit: Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं. सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के 1000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पीएम मोदी भी अपने दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा का हिस्सा बने. शोभा यात्रा का मकसद उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी. इस यात्रा में 108 घोड़ों को शामिल किया गया, जो शौर्य और बलिदान का प्रतीक माना जाता है.

डमरू बजाते दिखे पीएम

शोभा यात्रा के दौरान पीए मोदी शिव भक्ति में लीन नजर आए, वो जोर-जोर से डमरू बजा रहे थे. इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष सांघ्वी भी मौजूद रहे. शौर्य यात्रा में शामिल होने के बाद पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की. आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने हमले के 1000 साल पूरे होने के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो काफी भावुक नजर आए थे.

सोमनाथ के बाद राजकोट जाएंगे मोदी

स्वाभिमान पर्व के खत्म होने के बाद पीएम मोदी राजकोट का रुख करेंगे. जहां वो मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. पीएमन मोदी गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GIDC) के 14 ग्रीनफील्ड स्मार्ट एस्टेट के विकास का ऐलान करेंगे और राजकोट में GIDC के मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन करेंगे. शाम को पीएम मोदी महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के बाकी बचे रूट का उद्घाटन करेंगे

ये भी पढ़ें: ‘2047 के विजन से जुड़े होने चाहिए नीतिगत फैसले’, PM मोदी ने संवाद कर अर्थशास्त्रियों से मांगे सुझाव

First published on: Jan 11, 2026 11:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.