---विज्ञापन---

जहरीली शराब पीने से 33 की मौत, 60 अस्पताल में भर्ती; तमिलनाडु सरकार में मचा हड़कंप

Tamil Nadu Poisonous Liquor: शराब पीने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी और उन्होंने दम तोड़ना शुरू कर दिया। करीब 33 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जांच के आदेश जारी हुए हैं।

---विज्ञापन---

Poisonous Liquor Killed 25 People: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से 33 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि ने हादसे पर दुख और संवेदना व्यक्त की। कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर MS प्रशांत ने जिले के सरकारी अस्पताल में जाकर मरीजों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। हादसे के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटनाक्रम को होने से रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। तमिलनाडु के राज्यपाल RN रवि ने भी मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:23000 फीट ऊंचाई और घना कोहरा, लैंडिंग के समय जहाज पेड़ से टकराया, रनवे पर बिखरी 47 पैसेंजरों की जली लाशें

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, जांच के आदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एक्शन लेते हुए के. कन्नुकुट्टी (49) नामक शख्स को दबोचा है, जिससे 200 लीटर जहरीली शराब मिली। इस शराब में मेथनॉल मिला हुआ है। स्टालिन सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच करने की जिम्मेदारी CB-CID को सौंपी गई है। अपने काम में लापरवाही बरतने पर कल्लाकुरिची के DM श्रवण कुमार जाटवथ का तबादला कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

SP समय सिंह मीना को सस्पेंड करने के आदेश जारी हुए हैं। कल्लकुरिची जिले के पुलिसकर्मियों समेत 9 पुलिस कर्मचारी निलंबित किए गए हैं। सभी पर अपने काम में लापरवाही बरतने के आरोपी हैं। मत्रीं ईवी वेलु और सुब्रमण्यम को मदद के लिए कल्लाकुरिची भेजा गया है। MS प्रशांत अब जिले के नए कलेक्टर और राजथ चतुर्वेदी नए SP होंगे।

यह भी पढ़ें:आइसक्रीम में म‍िली उंगली क‍िसकी? पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा, देखकर चिल्लाने लगी थी मुंबई की डॉक्टर

---विज्ञापन---

पैकेट वाली शराब पीने के बाद बिगड़ी तबियत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत 18 जून को कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम इलाके में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों ने शराब के पैकेट खरीदे थे, लेकिन शराब पीने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टियां लगीं तो कोई दस्त से परेशान हुआ। किसी के पेट में भयानक दर्द उठा। आंखों मे जलन होने से परेशान लोग भी अस्पताल पहुंचे।

देखते ही देखते लोगों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया। 20 से ज्यादा लोगों को आनन फानन में कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार हुए करीब 18 लोगों को पुडुचेरी JIPME और 6 लोगों को सलेम रेफर किया गया, लेकिन लोगों को बचाया नहीं जा सका। इतनी संख्या में बीमार लोगों के अस्पताल पहुंचने से जिलेभर के डॉक्टरों में भी हड़कंप मच गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:फ्रूट बेचता था, किडनी बेचने लगा…अब जेल में कटेगी जिंदगी, सुनीता को मिला इंसाफ तो फूट-फूट कर रोई

First published on: Jun 20, 2024 07:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola