Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में बने 2004 जैसे हालात, PM मोदी के भाषण के बिना ही पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव

PM Modi News: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा के बाद पीएम मोदी जबाव देने वाले थे. हालांकि, लोकसभा में हुए हंगामे के बाद ऐसा नहीं हो सका है. पीएम मोदी के भाषण के लिए बुधवार शाम 5 बजे का समय तय था लेकिन इसे स्थगित करना पड़ा.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 5, 2026 13:40
Photo Credit- Social Media

राष्ट्रपति की ओर से संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद उसके ऊपर परिचर्चा होती है और इसके बाद प्रधानमंत्री के जबाव देने की परंपरा है. हालांकि, लोकसभा में हुए हंगामे के बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. ऐसे में अब पीएम मोदी का भाषण नहीं हुआ. बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के लिए बुधवार शाम को 5 बजे का समय तय किया गया था लेकिन संसद में हुए हंगामे के कारण कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा.

कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों का हंगामा

संसद की कार्यवाही में कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया जिसके चलते कार्यवाही स्थगित हुई और पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं कर पाए. पीएम मोदी के भाषण के बिना राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव को स्वीकार किया गया. इस बार सिर्फ तीन सांसद ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी स्पीच पूरी कर सके. लोकसभा में हुए भारी हंगामे के कारण आगे की कार्यवाही स्थगित हो गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – ‘परीक्षा पे चर्चा’ लगातार दूसरे साल गिनीज रिकॉर्ड में शामिल, 6 फरवरी को बच्चों से रूबरू होंगे पीएम मोदी करेंगे

पिछली बार 2004 में हुआ था ऐसा

ऐसा पहले भी एक बार 2004 में हो चुका है. साल 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपना भाषण नहीं दे पाए थे. 2004 में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पीएम के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था. अब 2004 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. जब लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 05, 2026 01:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.