Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उत्सव के इस माहौल में आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को शानदार तोहफा मिल रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोड़ेगी।
पीएम मोदी ने आर्मी डे की भी दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि आज आर्मी डे भी है। हर भारतीय को सेना पर गर्व है। राष्ट्र और उसकी सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना का योगदान, इसकी वीरता अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन नए भारत के संकल्पों और क्षमता की प्रतीक है। ये उस भारत का प्रतीक है जो तेजी से बदलाव की राह पर चल पड़ा है, भारत जो अपने सपनों और आकांक्षाओं के लिए बेचैन है; भारत जो अपने लक्ष्य को तेजी से हासिल करना चाहता है।
पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो हर चीज का सर्वश्रेष्ठ चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है जो अपने सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है जो औपनिवेशिक मानसिकता से निकलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
7 वंदे भारत में अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने की यात्रा
पीएम मोदी ने बताया कि ‘वंदे भारत ट्रेन’ भारत में ही डिजाइन हुई और भारत में ही बनी है। ये देश की ट्रेन है। बीते कुछ ही वर्षों में 7 ‘वंदे भारत ट्रेनों’ ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है। इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों के यात्रा समय को कम करेगी।
उन्होंने कहा कि आज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्टा डोम कोच, किसानों की मदद के लिए किसान रेल, लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने के लिए फ्रेट कॉरिडोर, लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए 2 दर्जन से अधिक शहरों में मेट्रो ट्रेनें हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
34 mins agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
2 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
3 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
4 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
4 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
5 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
7 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
8 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
8 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines