हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM Atal Pension Yojna के हैं कई फायदे, 5 स्टेप्स में जानें पेंशन पाने का तरीका

Atal Pension Yojna Details How to Apply: प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल के बाद सभी बुजुर्गों को 5 हजार तक की पेंशन का प्रावधान है। तो आइए जानते हैं आप कैसे इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं?

विज्ञापन

PM Atal Pension Yojna: पेंशन से कई लोगों की रोजी-रोटी आसान हो जाती है। एक जमाने में पेंशन सिर्फ सरकारी नौकरी करने वालों को ही मिलती थी। मगर अब ऐसा नहीं है। बुढ़ापे में हर कोई पेंशन का लाभ उठा सकता है। जरा सोचिए, एक उम्र के बाद जब नौकरी करना लोगों के हक में नहीं होता, तब आपको हर महीने 5 हजार रुपये की धनराशि मिले तो भला इससे बेहतर क्या होगा। एक सरकारी योजना के तहत ये मुमकिन है। जी हां, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना का हिस्सा बनकर आप बुढ़ापे के लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।

क्या है PM अटल पेंशन योजना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2015 में PM अटल पेंशन योजना की नींव रखी थी। इस योजना के अंतर्गत व्यक्ति को 60 साल की आयु के बाद एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की पेंशन दी जाएगी। वहीं PM अटल पेंशन योजना की निवेश राशि भी बेहद कम तय की गई है। इस योजना का हिस्सा बनने के लिए हर महीने 210 रुपये से लेकर 1,454 रुपये तक की इंवेस्टमेंट की जा सकती है।

कौन बन सकता है हिस्सा?

PM अटल पेंशन योजना का हिस्सा बनने के लिए कुछ पैमाने निर्धारित किए गए हैं। 18-40 साल तक के लोग इस योजना में भाग ले सकते हैं। यानी PM अटल पेंशन योजना में अप्लाई करने के लिए व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तक होनी चाहिए।

विज्ञापन

PM अटल पेंशन योजना के फायदे

प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में निवेश करने से लोगों के पैसे सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा लोगों को टैक्स में भी काफी छूट मिलती है। हालांकि सिर्फ असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) के लोग ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। ऐसे में 60 साल के बाद आप जब तक जिंदा रहेंगे आपको हर महीने सरकार से पेंशन मिलती रहेगी।

क्या हैं जरूरी दस्तावेज?

अगर आप असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी हैं और आपकी आयु 18-40 साल के बीच है, तो आप PM अटल पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता की पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

PM अटल पेंशन योजना में कैसे अप्लाई करें?

1. PM अटल पेंशन योजना की औपचारिक वेबसाइट Atal Pension Yojna Official पर जाएं।

2. अब वेबसाइट पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

विज्ञापन

3. अब OTP डालकर सबमिट कर दें। इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।

4. अब UPI पेमेंट के ऑप्शन पर जाएं। यहां अपनी UPI Number और UPI PIN डालकर भुगतान करें।

विज्ञापन

5. अटल पेंशन स्कीम की किश्तों को आप हर महीने UPI के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Facebook पर प्यार, ‘IAS अफसर’ हुई शादी को तैयार, पटना में ‘लुटेरी’ की ऐसे खुली पोल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola