जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले में अपने पिता को आंखों के सामने खोने वाले युवक ने कुछ चौंकाने वाली बातें बताई हैं। युवक का कहना है कि हमले में कुछ नाबालिग आतंकी भी शामिल थे। उन लोगों के सिर पर कैमरे लगे थे, जिन्होंने हमले के दौरान सेल्फी भी ली थीं। बता दें कि बैसरन घाटी दक्षिण कश्मीर में पड़ती है, जिसको ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों और 2 स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि इस हमले में इंदौर के सुशील नथानियल (58) मारे गए थे। हालांकि हमले में उनकी पत्नी और बेटा बच निकले। बेटे ने दावा किया है कि उनके सामने आतंकियों ने 6 लोगों की जान ली।
यह भी पढ़ें:चीख पुकार के बीच निर्दोष लोगों पर गोलियां बरसाते दिखे आतंकी, पहलगाम हमले का नया वीडियो आया सामने
सुशील नथानियल अलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में मैनेजर के तौर पर काम करते थे। यह इलाका इंदौर से 200 किलोमीटर दूर है। वे अपनी फैमिली के साथ घूमने के लिए कश्मीर गए थे। आतंकी हमले में सुशील की मौत हो गई थी। आतंकियों ने उनकी 35 साल की बेटी आकांक्षा को भी पैर में गोली मारी, जो घायल हैं। इस दौरान उनकी 54 साल की पत्नी जेनिफर और 25 साल का बेटा ऑस्टिन उर्फ गोल्डी किसी तरह सुरक्षित बच निकले।
मेरे सामने किया 6 लोगों का कत्ल
ऑस्टिन के अनुसार आतंकियों के साथ 4 नाबालिग लड़के थे, जिनकी उम्र 15-15 साल थी। वे हमले के दौरान सेल्फी ले रहे थे, उनके सिर पर कैमरे लगे थे। पिता की मौत के बाद उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऑस्टिन के अनुसार आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा और गोली मारी। कुछ लोगों ने मुस्लिम होने की बात कही तो आतंकियों ने उनको कलमा पढ़ने के लिए कहा। इस दौरान जिस शख्स ने कलमा पढ़ा, आतंकियों ने उसकी मुस्लिम होने के लिए पुष्टि करने के लिए कपड़े तक उतरवाए। ऐसे में जो शख्स मुस्लिम नहीं मिला, उसे गोली मार दी गई। मेरे सामने ही आतंकियों ने 6 लोगों का कत्ल किया।
सेना की तैनाती की जरूरत
ऑस्टिन ने मांग की कि कश्मीर में सेना और पुलिस की अधिक तैनाती किए जाने की जरूरत है, ताकि निर्दोष लोग हमलों का शिकार न हों। नथानियल को गुरुवार को जूनी इंदौर कैथोलिक कब्रिस्तान में दफनाया गया है। इस दौरान उनके रिश्तेदार भी मौजूद रहे। मौके पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें:G7 का इकलौता देश, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर नहीं दिया रिएक्शन; सवालों के घेरे में चुप्पी
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
7 mins agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
40 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
2 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines