Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल 2025 से ही तनाव बना हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने एयर स्ट्राइक की। इसके बाद बीते दिन पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पाकिस्तान ने पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में आर्मी और एयरफोर्स के बेस कैंप को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। पाक ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल छोड़े। इस हमले के चश्मदीद जम्मू-कश्मीर में रहने वाले स्थानीय लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं, जिनको सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान उनको डरा नहीं पाया है।
सेना पर पूरा भरोसा है
जम्मू-कश्मीर के एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि ‘कल रात पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया था। इसके बाद ड्रोन उड़ने लगे और पूरी रात गोलीबारी जारी रही। हमारी सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हमें अपने प्रधानमंत्री और अपनी सेना पर भरोसा है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारी सेना ने सभी ड्रोन को रोक दिया। हमें अपने देश पर गर्व है। सीमा के पास तनाव है, लेकिन बाकी जगहें सुरक्षित हैं।’
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना में दो फाड़! कौन हैं साहिर शमशाद मिर्जा? आसिम मुनीर के बाद बन सकते हैं PAK के नए सेना प्रमुख
‘उनमें हमारी सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं’
दूसरे स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि ‘कल रात जैसे ही हमने खाना खाना शुरू किया, हमें कुछ धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह करीब 4:30 बजे फिर से धमाके सुनाई दिए, लेकिन उन्हें हमारी सेना ने बेअसर कर दिया।’ उन्होंने कहा कि ‘चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘भगवती वैष्णो देवी जम्मू में हैं, इसलिए भी डरने की जरूरत नहीं है।’
नागरिकों पर हमला करना कायरता के अलावा और कुछ नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान में हमारी सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं है। वे बस इतना ही कर सकते हैं। शख्स का कहना है कि ‘सेना पाकिस्मुंतान को जवाब दे रही है, हमें अपनी सेना पर गर्व है।’ वहीं, तीसरे शख्स का कहना है कि ‘कल रात करीब 8 बजे हमने 3-4 ड्रोन देखे गए। इसके बाद जवाबी फायरिंग की गई, जो पूरी रात ऐसे ही जारी रही। उनका कहना है कि ‘पाकिस्तान ने जो ये हरकत की है, वह सही नहीं है, लेकिन हम इससे डरे नहीं हैं।’
ये भी पढ़ें: क्या है Harpy ड्रोन सिस्टम? जिसने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, चीन को दी टेंशन!
संबंधित खबरें
टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं... CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल का निशाना
1 hr agoहाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 hr agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 hr ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
2 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
5 hrs agoLIVE: 'जब तक CEC इस्तीफा नहीं देगा, आंदोलन जारी रहेंगे', बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
13 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines