Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

ओडिशा के गवर्नर रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर, इन राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, देखें लिस्ट

Governor Appointed List : देश के कई राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए गए। राष्ट्रपति ने ओडिशा के गवर्नर रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वीके सिंह मिजोरम के गवर्नर बनाए गए।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Dec 24, 2024 22:07
President Draupadi Murmu

Governor Appointed List : देश के कई राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए गए और कुछ इधर से उधर भेजे गए। इस बीच ओडिशा के राज्यपाल के रूप में रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया। आइए जानते हैं कि कौन राज्यपाल कहां संभालेंगे पदभार? देखें लिस्ट।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने राज्यपालों की नियुक्तियां कीं। रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उनकी जगह पर मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया, जबकि जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्या होती है Z+ सिक्योरिटी, केंद्र ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को क्यों दी सुरक्षा?

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल

जहां बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेजा गया तो वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के गर्वनर की जिम्मेदारी मिली। अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। ये नियुक्तियां उसी दिन से लागू होंगी, जिस दिन से राज्यपाल अपना-अपना कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें : केरल के राज्यपाल बोले- इस्लाम में फतवा का कोई स्थान नहीं, राजनीतिक हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल

देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?

  • मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया।
  • राजेंद्र आर्लेकर को बिहार से हटाकर केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • जनरल वीके सिंह मिजोरम के राज्यपाल पद पर नियुक्त किए गए।
  • आरिफ मोहम्मद खान को केरल से हटाकर बिहार का राज्यपाल बनाया गया।
  • अजय कुमार भल्ला को मणिपुर की जिम्मेदारी मिली।

First published on: Dec 24, 2024 09:43 PM

संबंधित खबरें