Delhi to Ayodhya Flight: अब सिर्फ 80 मिनट में दिल्ली से पहुंचेंगे अयोध्या, इस दिन रवाना होगी पहली फ्लाइट

Delhi to Ayodhya Air India Flight: एयर इंडिया के अनुसार, दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट 30 दिसंबर को शुरू होगी।

air india delhi ayodhya flight

दिल्ली से अयोध्या के लिए जल्द फ्लाइट शुरू करेगा एयर इंडिया

विज्ञापन

Delhi to Ayodhya Flights: अब दिल्ली से अयोध्या का सफर सिर्फ 80 मिनट में तय होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसे लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल 22 जनवरी को होगा।

30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए शुरू होगी फ्लाइट

विज्ञापन

एयर इंडिया ने बताया कि 30 दिसंबर को वह दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी उड़ान सेवा शुरू करेगा। दैनिक सेवाओं की शुरुआत अगले साल 16 जनवरी से होगी।

अयोध्या से दिल्ली के लिए कब रवाना होगी पहली फ्लाइट?

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बुधवार को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 30 दिसंबर को पहली फ्लाइट IX 2789 दिल्ली से सुबह 11 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या लैंड करेगी। वहीं, IX 1769 अयोध्या से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और दो बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन

एयर इंडिया के इस कदम से राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में जाने वाले लोगों को मदद मिलने की उम्मीद है। एयरलाइन के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा कि हम अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यह देश भर के टियर 2 और टियर 3 शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने की एयर इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस क्या है?

विज्ञापन

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस टाटा के स्वामित्व वाली एयर लाइन की सहायक कंपनी है। यह हर दिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। इसके पास 59 विमानों का बेड़ा है।

विज्ञापन

इंडिगो ने पहले ही किया था ऐलान

एयर इंडिया एक्सप्रेस से पहले इंडिगो ने पिछले हफ्ते यह जानकारी दी थी कि वह 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी। इंडिगो ने बताया था कि कमर्शियल फ्लाइट छह जनवरी से शुरू होंगी।

विज्ञापन

साढ़े तीन साल में तैयार होगा राम मंदिर

बता दें कि राम मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 में रखी थी। मंदिर के निर्माण में करीब साढ़े तीन साल लग गए। गर्भगृह में स्थापित भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल से छह करोड़ वर्ष पुरानी दो शालिग्राम चट्टानों को अयोध्या भेजा गया था। उद्घाटन समारोह में 1200 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ