Ayodhya Ram Temple: के साथ एयरपोर्ट भी तैयार, इसकी खासियतें करेंगी हैरान, चार शहरों के लिए उड़ेंगे विमान
Edited By News24 हिंदी

Ayodhya Airport
Edited By News24 हिंदी

Ayodhya Airport
Ayodhya Airport: उत्तरप्रदेश के अयोध्या में जनवरी 2024 में राम मंदिर के साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट भी तैयार होने की पूरी उम्मीद है। एयरपोर्ट बनाने के पहले चरण में अयोध्या हवाई अड्डे से 2245 मीटर लंबे रनवे का विकास और डॉपलर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज (डीवीओआर) के साथ-साथ होमिंग गेट सिस्टम की स्थापना भी शामिल कि गई है। लागत 323 करोड़ रुपए है। हवाईअड्डे में प्रवेश और निकास चार लेन में जो सीधे सुल्तानपुर रोड से जुड़े होंगे, जिसका काम राम मंदिर के निर्माण के साथ ही पूरा हो जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाई अड्डे पर पहली व्यावसायिक उड़ान जनवरी 2024 मे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही शुरू होगी।
अयोध्या में हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी और साथ ही क्षेत्र में आर्थिक मदद को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और भारत के तीन अन्य प्रमुख शहरों के साथ सीधी हवाई कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए तैयारी कर रहा है।
अयोध्या एयरपोर्ट बनाने के दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए रनवे को 3,125 मीटर तक बढ़ाया जाएगा और दूसरा टर्मिनल 30,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। पूरा हवाई अड्डा 821 एकड़ में फैला हुआ है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, एप्रन, टैक्सीवे और आइसोलेशन एरिया समेत टर्मिनल-1 का 70 फीसदी से ज्यादा हवाई अड्डे का काम पूरा हो चुका है।
हवाई अड्डा प्रति घंटे 500 यात्री और एक समय में आठ एयरबस (A-320) विमान रख सकेगा। 70-80 लोगों की एक टीम छत और खंभों पर लोहे के फ्रेम से बांधने के लिए दिन-रात काम कर रही है, ताकि हवाई अड्डा अयोध्या राम मंदिर का प्रवेश द्वार बन जाए। हवाईअड्डा चालू होते ही इसमें सीआईएसएफ सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय पुलिस कर्मी भी सुरक्षा करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: