रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्टेशन पर जहां जनरल डिब्बा रुकेगा, वहीं मिलेगा 20 रुपये में भरपेट खाना 

Northern Railway, Economy Food, Snacks

फाइल फोटो

विज्ञापन

नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब स्टेशन पर जहां जनरल डिब्बा रुकेगा वहीं लोगों को सिर्फ 20 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। रेलवे ने रेलगाड़ियों और रेलवे स्‍टेशनों पर स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” की योजना शुरू की है।

कम कीमत पर स्‍नैक्‍स और कॉम्‍बो मील दिया जाएगा

इसमें प्‍लेटफॉर्म पर सामान्‍य श्रेणी के डिब्‍बों के निकट कम कीमत पर स्‍नैक्‍स और कॉम्‍बो मील दिया जाएगा। लोगों को किफायती दामों पर बोतलबंद पेयजल का जैसे कोल्ड ड्रिंक और जूस आदि मुहैया करवाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  दीपक कुमार के अनुसार भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा माध्यम है। ऐसे में रेलवे सभी लोगों की जरूरतों को पूरा करने का भरसक प्रयास करती है।

विज्ञापन

और पढ़िए – स्नैक्स को बनाएं प्रोटीन से भरपूर

20 रुपए में सात पूरियां मिलेंगी

“इकोनॉमी खाना” के अन्तर्गत  यात्रियों को 20 रुपए में सात पूरियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार मिलेगा। 50 रुपए कीमत पर लोगों को 350 ग्राम के स्‍नैक्‍स मील के अंतर्गत दक्षिण भारतीय चावल अथवा राजमा, छोले-चावल, खिचड़ी, कुलचे-भटूरे-छोले,  पाव भाजी और मसाला डोसा मिलेगा।

गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निगरानी

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने बताया कि रेलयात्रियों को स्‍वच्‍छ रूप से तैयार किया गया पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” उपलब्ध कराया जा रहा है । “इकोनॉमी खाना” की गुणवत्ता और स्वच्छता को बनाये रखने के लिए निगरानी भी की जा रही है । उत्‍तर रेलवे अपने सभी उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ