Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली में नाइजीरियाई व्यक्ति हुआ मंकीपॉक्स से संक्रमित, राजधानी में तीसरा मामला

नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाले एक अन्य नाइजीरियाई व्यक्ति का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है। 35 वर्षीय व्यक्ति का पहला कोई यात्रा इतिहास नहीं मिला। वहीं, इस मामले के साथ ही अब राजधानी दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या तीन […]

Author
Edited By : Nitin Arora Updated: Aug 2, 2022 16:52

नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाले एक अन्य नाइजीरियाई व्यक्ति का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है। 35 वर्षीय व्यक्ति का पहला कोई यात्रा इतिहास नहीं मिला। वहीं, इस मामले के साथ ही अब राजधानी दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है।

इससे पहले सोमवार को एक अन्य नाइजीरियाई व्यक्ति भी पॉजिटिव आया था। उसका भी पिछला कोई विदेश यात्रा से संबंध नहीं था। इस बीच, दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

---विज्ञापन---

भारत में अब तक मंकीपॉक्स के आठ मामले: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी संसद को बताया कि भारत में मंकीपॉक्स के आठ मामलों की पुष्टि हुई है। आठ मामलों में से, पांच की विदेश यात्रा का इतिहास है। ऐसी जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने दी।

मंकीपॉक्स के प्रबंधन के लिए निदान और टीकों के विकास की निगरानी के लिए मंकीपॉक्स पर एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं है। उन्होंने संसद में मंकीपॉक्स को लेकर चिंताओं को दूर करते हुए केंद्र द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में बताया।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2022 04:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.