अगले साल इस माह में होगा एयर इंडिया और विस्तारा का विलय

एयर इंडिया और विस्तारा का होगा विलय

एयर इंडिया और विस्तारा का होगा विलय

विज्ञापन

नई दिल्ली: एयर इंडिया और विस्तारा का विलय होने जा रहा है। मार्च 2024 तक यह दोनों एयरलाइन एक हो जाएंगी। टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस की यह एयरलाइन कंपनियां अब एक साथ काम करेंगी। जानकारी के मुताबिक इस बारे में टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच कई बैठकों की बातचीत हो चुकी है।

Advertisment

अब दोनों कंपनियों के एक होने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। वहीं, सिंगापुर एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा कि वह एक सौदे के हिस्से के रूप में एयर इंडिया की 25.1 फीसदी हिस्‍सेदारी का मालिक होगा और टाटा संस के साथ ज्‍वाइंट वेंचर में विस्तारा का एयर इंडिया में विलय करेगा।

जानकारी के मुताबिक सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड लेन-देन के हिस्से के रूप में एयर इंडिया में 250 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा। कंपनी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उनका लक्ष्य मार्च 2024 तक विलय को पूरा करना है। बता दें कि टाटा समूह एयर इंडिया ल‍िमिटेड के तहत अपने चार एयरलाइन ब्रांडों को विलय करने के लिए काफी पहले से काम कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ