Live Updates
कोलकाता रेप-हत्या मामले में IMA का बड़ा ऐलान, 24 घंटे तक बंद रहेंगी चिकित्सा सेवाएं
कोलकाता में लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ के खिलाफ आईएमए ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया। शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर रविवार सुबह 6 बजे तक नियमित चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी। आईएमए ने सभी डॉक्टरों को इस बंदी में भाग लेने का अनुरोध किया।
एमपी से आया युवक ऋषिकेश में गंगा नदी में बहा
मध्य प्रदेश से आठ लोग ऋषिकेश आए थे। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरी स्थित एक आश्रम में तीन दिन की पूजा के लिए सभी आए हुए थे। रात लगभग 8.30 बजे युवक अमन शर्मा (21) निवासी बदरवास जिला शिवपुरी, एमपी नदी के किनारे गया था। इस दौरान वह गंगा नदी की आगोश में समां गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं।
'तिरंगा रैली में जितने लोग आए हैं वो सभी देशभक्त हैं', क्या बोले आदित्य ठाकरे?
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने मुंबई में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि तिरंगा रैली में जितने लोग आए हैं सभी देशभक्त हैं, लोगों में उत्साह दिख रहा है। हम INDIA गठबंधन, महाविकास अघाड़ी के सभी लोग देशभक्त हैं, हम संविधान, लोकतंत्र के लिए लड़े हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे।
'स्वतंत्रता का मतलब सिर्फ एक दिन तिरंगा फहराना नहीं है', पीएम मोदी पर राजद नेता का हमला
राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि संपूर्ण देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता का मतलब सिर्फ एक दिन तिरंगा फहराना नहीं है। जिन मूल्यों के लिए हमें स्वतंत्रता मिली, चाहे वह सम्मान हो या न्याय, वे आज भी कई मील दूर हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की अवधारणा के बारे में बात की और इससे मुझे बहुत खुशी हुई लेकिन दुख हुआ कि 11वीं बार भी प्रधानमंत्री चुनावी भाषण और लाल किले की प्राचीर के भाषण के बीच का अंतर नहीं समझ पाए। इस अंतर को समझना होगा।
ममता बनर्जी को स्वाति मालीवाल का लेटर
आज जहां हमारा देश 78वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं कलकत्ता के RG कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने सब को झकझोर कर रख दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सांसद स्वाति मालीवाल ने लेटर लिखा और बेटी को न्याय दिलाने की मांग की। तंत्र की जवाबदेही तय करने हेतु पत्र लिखा है।
जम्मू कश्मीर में फिर आतांकियों से मुठभेड़
जम्मू कश्मरी में आज फिर आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरकर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से एक आतंकी घायल हो गया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
विधानसभा उपचुनाव को लेकर संजय निषाद का बयान
उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर संजय निषाद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर NDA गठबंधन चुनाव लड़ेगा। NDA ने सभी सीटों पर अपनी टीम लगा रखी है। अपनी परंपरागत सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। भाजपा का गठबंधन धर्म निभाने का 25 सालों का इतिहास रहा है। यदि कोई विशेष बात आएगी तो बैठ कर बात कर ली जाएगी।
कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस प्रदर्शन में गिरफ्तारी
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कल रात हुए हंगामे में करीब 15 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दावा किया कि हंगामा अराजक तत्वों ने कराया है। ट्रक में भरकर उपद्रवी अस्पताल के बाहर पहुंचे थे।
सूरत में बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा
गुजरात के सूरत में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। सूरत में सयान रेलवे स्टेशन के पास अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस का एक कोच ट्रेन से अलग हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना से किसी को कोई चोट नहीं आई है।
शिमला में 16 अगस्त से इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 16 अगस्त से International Film Festival शुरू होगा। 27 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी। 10वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव बैंडिट क्वीन सीमा बिस्वास गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स में देखने को मिलेगा। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से क्यूरेट की गई फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
कुलगाम में बादल फटने से फ्लैश फ्लड
दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के पनवार्ड दमहाल हांजीपोरा इलाके में बादल फटने से एक नागरिक की मौत और तीन घायल हो गए। वर्तमान में दक्षिण कश्मीर में भारी बारिश हो रही है, कुछ क्षेत्रों विशेषकर अनंतनाग और कुलगाम जिलों में अचानक बाढ़ आने की संभावना है।
झारखंड में मशरूम खाने से अस्पताल पहुंचा परिवार
झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली मशरूम से बनी सब्जी खाने के बाद परिवार बीमार पड़ गया। करीब 8 लोगों के हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा गया। घटना 12 अगस्त की रात की है, लेकिन अस्पताल की ओर से मामले की जानकारी बीती रात पुलिस को दी गई, जब मरीजों की तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें रेफर कर दिया गया। बड़कागांव प्रखंड के अंबेडकर मोहल्ला की घटना। बड़कागांव के प्रखंड विकास अधिकारी बी राम ने बताया कि परिवार के सभी 8 सदस्यों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।
ईजीजेट एयरलाइन ने रद्द की फ्लाइटें
ईजीजेट के पैसेंजर्स को अगले 3 दिन भारी परेशानी उठानी पड़ेगी, क्योंकि कंपनी ने पुर्तगाल से आने-जाने वाली 232 उड़ानें रद्द कर दी हैं, क्योंकि एयर केबिन क्रू हड़ताल पर चले गए हैं। पुर्तगाली समाचार पत्र एक्सप्रेसो के अनुसार, हड़ताल की घोषणा सबसे पहले जुलाई के अंत में की गई थी और इससे 160 उड़ानें प्रभावित होने की उम्मीद थी,लेकिन अब यह पता चला है कि कुल मिलाकर 200 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी, जिनमें ब्रिटेन से आने-जाने वाली 27 उड़ानें प्रभावित होंगी।
नमस्कार, 15 अगस्त की खबरों में स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में लाल किले पर 11वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर का मामला भी गरमा जा रहा है। इस बीच आईएमडी ने 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं बंद करने का ऐलान किया। बीती रात प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। उन्होंने आरजी कर अस्पताल में घुसकर तोड़-फोड़ की, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।
संबंधित खबरें
कोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
2 mins agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
50 mins ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
1 hr agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
1 hr agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
2 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
2 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
3 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines