---विज्ञापन---

देश

BAG Convergence ने गूगल से मिलाया हाथ, ‘रीडर रेवेन्यू मैनेजर’ की मदद से बढ़ाएंगे ऑडियंस एंगेजमेंट

BAG Convergence Google deal: डिजिटल पब्लिशिंग के बदलते दौर में ऑडियंस को बेहतर समझने और कंटेंट रणनीति को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए न्यूज 24 की पैरेंट कंपनी बैग कन्वर्जेंस (BAG Convergence) ने गूगल के साथ हाथ मिलाया है. इस पहल के तहत रीडर रेवेन्यू टूल की मदद से बड़े स्तर पर ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ाया जा सकेगा और और हाउस सर्वे के माध्यम से मूल्यवान फर्स्ट-पार्टी डेटा इकट्ठा किया जा सकेगा.

Author Edited By : Vijay Jain
Updated: Feb 16, 2026 19:02
bag convergence

BAG Convergence Google deal: सामान्य वेबसाइट एनालिटिक्स पर निर्भर रहने के बजाय आगे बढ़कर News24 (BAG Convergence) पाठकों से सीधे फर्स्ट-पार्टी डेटा प्राप्त करने का प्रभावी तरीका तलाश रहा था. इसका मकसद ऑन-साइट पर्सनलाइजेशन को बेहतर बनाना और एडिटोरियल स्ट्रैटेजी को अधिक सटीक बनाना था, जिसमें पाठकों की रुचियां, पसंदीदा कंटेंट और डेमोग्राफिक की बारीकियां शामिल हों. आमतौर पर ऑनलाइन सर्वे में कम संख्या में लोग सर्वे पूरा करते हैं, जिससे उपयोगी डेटा जुटाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन रीडर रेवेन्यू मैनेजर के टूल की मदद से इस चुनौती को काफी हद तक दूर किया और बड़े पैमाने पर उपयोगी जानकारी जुटाने में मदद की.

समाधान: सहज और फ्रिक्शन-फ्री हाउस सर्वे

न्यूज 24 ने रीडर रेवेन्यू मैनेजर (RRM) के टूल की मदद से हाउस सर्वे को पाठकों के पढ़ने के अनुभव के साथ ही जोड़ा. यह इंटीग्रेशन इतना सहज था कि पाठकों को पेज छोड़े बिना ही सर्वे के सवालों के जवाब देने की सुविधा मिली. परिणामस्वरूप 3 लाख से ज्यादा सर्वे रिस्पॉन्स प्राप्त हुए. इतनी बड़ी संख्या में मिली भागीदारी से News24 को एक मजबूत फर्स्ट-पार्टी डेटा बेस तैयार करने में मदद मिली, जिससे वे अपने कंटेंट पिलर्स को बेहतर तरीके से परिभाषित और मजबूत कर सकें.

---विज्ञापन---

एक्शनेबल इनसाइट्स और ऑडियंस मैपिंग

News24 ने बेसिक मेट्रिक्स से आगे बढ़कर मुख्य कैलेंडर इवेंट्स के साथ तालमेल बिठाकर टारगेटेड सर्वे चलाए गए. इससे सिर्फ बेसिक आंकड़ों तक सीमित रहने के बजाय ऑडियंस के डेमोग्राफिक प्रोफाइल, भौगोलिक वितरण और कंटेंट प्रेफरेंस (पसंदीदा कंटेंट और प्राथमिकताएं) की गहराई से समझ हासिल की गई,

  • रेजोनेंस की पहचान: इन इनसाइट्स के जरिए News24 अब रेजोनेंस की पहचान कर रहा है, जिसके जरिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर कौन से विषय और थीम सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, यह स्पष्ट रूप से समझ आ रहा है.
  • एडिटोरियल स्ट्रैटेजी बेहतर: सर्वे रिस्पॉन्स को कंटेंट क्रिएशन के लिए ‘नॉर्थ स्टार’ की तरह इस्तेमाल करना, ताकि एडिटोरियल आउटपुट हमेशा पाठकों की की अपेक्षाओं और मंशा के अनुरूप तैयार किया जा सके.
  • लॉन्ग-टर्म वैल्यू बढ़ाना: हाई-वैल्यू और पसंदीदा कंटेंट देकर पाठकों की वफादारी और डिजिटल एंगेजमेंट को मजबूत किया जा रहा है.

कमर्शियल टीम को भी मिलेगा फायदा

यह डेटा सिर्फ एडिटोरियल टीम के लिए ही नहीं, बल्कि सेल्स टीम के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है. हाई-वैल्यू ऑडियंस सेगमेंट्स की स्पष्ट जानकारी मिलती है. इंटेंट-बेस्ड डेटा के साथ टीम अब विज्ञापनदाताओं के लिए अधिक सटीक और बेहतर पिच तैयार कर सकती है. क्लाइंट सॉल्यूशंस को बेहतर तरीके से मैच कर सकती है. ब्रांड मैसेज को अलग-अलग बाजारों में उपयुक्त ऑडियंस से जोड़ा जा सकता है. विज्ञापन अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सकती है.

---विज्ञापन---

क्या कहती हैं एमडी अनुराधा प्रसाद?

BAG Network की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने कहा, “जैसे-जैसे ग्लोबल डिजिटल दुनिया बदल रही है, News24 (BAG Convergence) भी उसी गति से बदलाव और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उनके अनुसार, Google RRM सर्वे से मिली सार्थक इनसाइट्स हमें अपना डेटा बेहतर तरीके से ड्राइव करने और नई पीढ़ी के ऑडियंस के व्यवहार के आधार पर भविष्य की कंटेंट स्ट्रैटेजी डिजाइन करने में मदद करेंगी.

क्या कहते हैं ग्रुप एडिटर सुशांत एस मोहन?

News24 BAG Convergence के चीफ बिजनेस ऑफिसर और ग्रुप एडिटर सुशांत एस मोहन ने कहा कि रीडर रेवेन्यू मैनेजर को इंटीग्रेट करने से हमारी ऑडियंस स्ट्रैटेजी में एक नया मूल्यवान आयाम जुड़ा है. नैटिव हाउस सर्वे के जरिए 3 लाख से ज्यादा यूजर्स से जुड़कर हमने पाठकों की पसंद और रुचियों की बहुत स्पष्ट तस्वीर हासिल की है. हम Google टीम की इस टूल को पेश करने और रोलआउट के दौरान निरंतर सहयोग के लिए आभारी हैं.

First published on: Feb 16, 2026 07:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.