---विज्ञापन---

गुड न्यूज! मानूसन आया, झमाझम बरसे बादल; केरल में पहली बारिश, जानें बाकी देश में कब देगा दस्तक?

Monsoon 2024 First Rain in Kerala: देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। केरल में पहली बारिश हुई और झमाझम बादल बरसने से कई इलाकों में पानी भर गया है। मानसून की पहली बारिश के वीडियो भी सामने आए हैं। इससे बाकी देश के मौसम पर काफी असर पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Monsoon 2024 Entered In India: खुशखबरी, देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल के कोट्टायम में मानसून की पहली बारिश हो रही है, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मानसून ने 2 दिन पहले ही आज 30 मई को देश में एंट्री कर ली, जबकि केरल में मानूसन एक जून को एंट्री करता है, लेकिन 4 दिन पहले आए रेमल चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून समय से पहले ही आ गया। अब मानसून कुछ ही घंटों में पूर्वोत्तर भारत की तरफ रुख कर लेगा, जिससे देशभर के मौसम पर असर पड़ेगा। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:128 साल बाद प्रयागराज सबसे गर्म, हरियाणा में पारा 48.8 डिग्री, जानें देश का कैसा है मौसम

---विज्ञापन---

5 जून तक पूर्वी राज्यों में फैल जाएगा मानसून

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि गत रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में जो चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ आया, उसने मानसून को भूमध्य सागर से बंगाल की खाड़ी में खींच लिया। इस कारण पूर्वी भारत में मानसून 2 दिन पहले आ गया। केरल में यूं तो पिछले कई दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, लेकिन आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। केरल के बाद मानसून अब अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, असम में एंट्री करेगा। इसके बाद मानसून बाकी देश में फैलता चला जाएगा। इस समय देश में अल नीनो की स्थिति बनी हुई है। अगस्त-सितंबर तक ला नीना के हालात भी बन सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:देहरादून में गर्मी से हाहाकार, झुलस रही दिल्ली, ये हैं देश के 10 सबसे गर्म शहर, देखें पूरी List

मानसून में कहां-कहां और कैसी बारिश होगी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इस बार देश के करीब 20 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---
बारिश का अनुमान राज्य
सामान्य से ज्यादा बारिश केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र , गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, प.बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षदीप, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव
सामान्य बारिश छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख
सामान्य से कम बारिश ओडिशा, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा

First published on: May 30, 2024 01:03 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola