---विज्ञापन---

देश angle-right

128 साल बाद प्रयागराज सबसे गर्म, हरियाणा में पारा 48.8 डिग्री, जानें देश का कैसा है मौसम

Aaj Ka Mausam : देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है। तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन दिल्ली एनसीआर में बारिश ने बुधवार को लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। आइए आईएमडी का ताजा अपडेट जानते हैं।

---विज्ञापन---

Weather Forecast : यूपी समेत पूरा उत्तर भारत आग की भट्टी में तप रहा है। पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली एनसीआर के लोगों को बुधवार को हल्की बारिश से राहत मिली। 128 साल के बाद इस महीने यूपी का सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में 48.8 डिग्री पारा रहा। आइए जानते हैं कि देश का कैसा है मौसम?

यूपी का मौसम

---विज्ञापन---

1896 के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस महीने अबतक का सबसे अधिक तापमान 29 मई को 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक था। दूसरे नंबर पर आगरा रहा, जहां 48 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। हमीरपुर में 47.6 डिग्री, उरई में 47.4 डिग्री, फुरसतगंज में 47.2 डिग्री, सोनभद्र के चुर्क में 47 डिग्री पारा रहा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में दोपहर 12 से 3 बजे तक मजदूरों की रहेगी छुट्टी, सैलरी मिलेगी पूरी, भीषण गर्मी के बीच LG का बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

देश का तापमान

हरियाणा के रोहतक में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामाान्य से 7.9 डिग्री ज्यादा है। पंजाब के बठिंडा में 48.5 डिग्री, बिहार के औरंगाबाद में 48.2 डिग्री, राजस्थान के पिलानी में 48.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया, जबकि झारखंड के डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री, मध्य प्रदेश के खजुराहो में 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिल्ली रिज में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य पारा से 5.6 डिग्री अधिक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : देश में La Nina मचाएगा तबाही! मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

बिहार का मौसम

---विज्ञापन---

बिहार में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। औरंगाबाद सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.5 डिग्री ज्यादा है। गया में 47.4 डिग्री, नवादा में 47.3 डिग्री, अरवल में 47.1 डिग्री पारा रहा, जबकि डेहरी में 46.8 डिग्री, भोजपुर में 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया

First published on: May 30, 2024 06:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola