Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

राजा रघुवंशी और सोनम के मामले में टूरिस्ट गाइड का नया खुलासा, परिवार ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मेघालय में हनीमून मनाने पहुंचे मध्य प्रदेश के कपल राजा और सोनम रघुवंशी की रहस्यमयी गुमशुदगी ने नया मोड़ ले लिया है। एक गाइड ने दावा किया है कि कपल के साथ तीन और संदिग्ध लोग मौजूद थे।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 8, 2025 16:39
Raja Raghiwanshi
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले में टूरिस्ट गाइड का नया खुलासा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

7 जून को होटल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें यह कपल होटल में अपना सामान रखते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोग भी वहां नजर आए थे। अब टूरिस्ट गाइड ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि कपल के साथ तीन अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इन तीनों को लेकर गाइड ने हैरान करने वाली बातें बताई हैं।

मेघालय के एक पर्यटक गाइड ने पुलिस को जानकारी दी है कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के साथ 23 मई को तीन व्यक्ति और थे। गाइड ने बताया कि उसने 23 मई की सुबह इस कपल को उन तीन अन्य लोगों के साथ नोंग्रियात से मावलखियात तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। इसके एक दिन बाद ही दोनों सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए थे।

---विज्ञापन---

पीटीआई से बातचीत में गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया, “चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे चल रही थी। सभी हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मुझे उनकी बातों की समझ नहीं आई क्योंकि मुझे केवल खासी और अंग्रेजी ही आती है।”

22 मई को एक शख्स को गाइड चुना था

अल्बर्ट पैड ने यह भी बताया कि 22 मई को वह इस कपल से मिले थे और उन्हें नोंग्रियात ले जाने की पेशकश की थी, लेकिन कपल ने उन्हें गाइड के रूप में न चुनकर वानसाई नाम के व्यक्ति को गाइड के तौर पर चुना था।

---विज्ञापन---

कई किमी दूर मिली थी स्कूटी

गाइड ने बताया कि इसके बाद वे शिपारा होमस्टे में रात भर रुके थे और अगले दिन बिना गाइड के वापस लौट आए। अल्बर्ट पैड ने आगे बताया, “जब हम मावलखियात पहुंचे, तो देखा कि उनकी स्कूटी पार्किंग क्षेत्र में नहीं थी। यही स्कूटी बाद में कई किलोमीटर दूर सोहरारिम क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली थी, और उसमें चाबी भी लगी हुई थी।”

इधर, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के परिजनों की ओर से प्रशासन पर लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। शिलांग में ही रुके सोनम के भाई गोविंद का कहना है, “हमें पूरा विश्वास है कि सोनम ज़िंदा है, लेकिन प्रशासन ऐसे खोज रहा है जैसे वह मर चुकी हो।”


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की है। उन्होंने कहा है कि पूरा प्रदेश सोनम रघुवंशी के साथ खड़ा है।

First published on: Jun 08, 2025 04:17 PM

संबंधित खबरें