Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, बरेली जंक्शन पर देख सकेंगे लाइव प्रसारण

Vande Bharat Train: पीएम मोदी आज मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन मेरठ-लखनऊ के बीच सिर्फ मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर ही रुकेगी। इस खास मौके पर आज के लिए ट्रेन में यात्रियों के लिए मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Aug 31, 2024 07:36
Cockroach in Vande Bharat Train Food: आजकल लोग फूड हाइजीन का काफी ख्याल रखते हैं। जरूरी भी है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में लोग आजकल बाहर खाना खाने से बचते हैं और घर का खाना साथ ले जाना बेहतर समझते हैं, क्योंकि आए दिन बाहर फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट-ढाबों में मिलने वाले खाने को लेकर शिकायतें मिलने लगी हैं। कभा खाना गंदा होता हो तो कभी खाने में कीडे़ निकलते हैं। ऐसा ही अब भारतीय रेलवे की लग्जरी ट्रेनों में भी होने लगा है। जी हां, बात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की हो रही है, जिसके खाने में एक बार फिर कीड़ा निकला है। पैसेंजर ने शिकायत दर्ज कराई तो IRCTC ने केटरिंग सर्विस को जुर्माना ठोका। बता दें कि नवंबर महीने में भी वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा मिला था और तब भी जुर्माना लगाया गया था। सब्जी के अंदर रेंगता मिला कीड़ा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत (22415) एक्सप्रेस ट्रेन में विकास कुमार सफर कर रहा था। उसे ट्रेन की कैटरिंग सर्विस ने खाना परोसा तो सब्जी में उसे कीड़ा मिला। उसने दूसरे पैसेंजरों को भी वह कीड़े वाली सब्जी दिखाई। इसके चलते पैसेंजरों ने खूब बवाल काटा। TTE और ट्रेन स्टाफ ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और उसने मामले की शिकायत IRCTC की शिकायत परिवाद पुस्तिका में दर्ज कराई। विकास ने बताया कि फतेहपुर के पास की घटना है। ट्रेन में कैटरिंग सर्विस दिल्ली की RK एसोसिएट्स द्वारा की दी जाती है, इसलिए उसने कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं IRCTC की ओर से शिकायत को गंभीरता से लिया गया और कैटरिंग सर्विस का पक्ष जानने के बाद जुर्माना लगाने की बात कही। पहले भी मिल चुके खाने में कीड़े बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में भी वंदे भारत ट्रेन के नाश्ते में कीड़ा मिला था। यात्री ने नाश्ते में आमलेट मांगा था और जब उसने आमलेट खाना शुरू किया तो उसमें काकरोच नजर आया था। आगरा हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन, शिरडी टू मुंबई वंदे भारत ट्रेन और तिरुनेलवेली से चेन्नई के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन में भी कीड़े-कॉकरोच मिल चुके हैं। सभी मामलों में इंडियन रेलवे कैंटरिंग टूरिज्म (IRCTC) कैटरिंग सर्विस पर जुर्माना लगा चुकी है।
वंदे भारत ट्रेन के खाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (31 अगस्त) को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। ये सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख मार्गों पर सेवाएं देंगी। तीन ट्रेनें जिसमें पहली मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दूसरी मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और तीसरी चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे नए मार्गों पर कई प्रमुख क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और दक्षता बढ़ेगी।

ये ट्रेनें डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल और मदुरै से बेंगलुरु छावनी तक चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों से आपके सफर का समय पहले से कम होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 560 किमी का सफर 7 घंटे 10 मिनट में पूरा कर लेगी।

---विज्ञापन---

बरेली जंक्शन पर लाइव प्रसारण

पीएम के पूरे प्रोग्राम का लाइव प्रसारण बरेली जंक्शन पर किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को इस जंक्शन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की भी भीड़ होगी, उसके अलावा आला उर्स में शामिल होने के लिए लोग इक्टठा होंगे। इसी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें… AC और Sleeper Class में नहीं ले जा सकते हद से ज्यादा सामान, यात्रा से पहले जान लें Indian Railways के नियम

---विज्ञापन---

किस वक्त होगा संचालन

22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत जो मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलेगी उसके बाद 8:35 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। ये 9:56 बजे तक बरेली आएगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। 22491 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से चलेगी जो 6:02 बजे बरेली पहुंचेगी। यहां से शाम 7:32 बजे मुरादाबाद और रात 10 बजे मेरठ में प्रवेश करेगी।


वहीं, दक्षिणी रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन सुबह 5.15 बजे मदुरै जंक्शन से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट पहुंचेगी। वापसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु कैंट से दोपहर 1.30 बजे शुरू होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंचेगी. चेयर कार की कीमत 1,575 रुपये है, और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,865 रुपये है, जिसमें खानपान शुल्क भी शामिल है।

ये नई सुविधाएं यात्रियों को अच्छी सुविधाएं, रफ्तार और आराम के साथ बेहतरीन यात्रा का अनुभव देने के लिए डिजाइन की गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यवसाय और छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए के लिए की जाएगी।

First published on: Aug 31, 2024 07:36 AM

संबंधित खबरें