हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कल से गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे मनीष सिसोदिया, सीबीआई की पूछताछ के बाद बोले- मुझ पर पार्टी छोड़ने का दबाव

विज्ञापन
manish sisodia

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सोमवार को सीबीआई ने करीब 9 घंटे पूछताछ की। दिल्ली शराब घोटाला मामले में उनसे ये पूछताछ की गई। देर रात वह सीबीआई दफ्तर से निकले। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। हालांकि सिसोदिया मंगलवार से गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। सिसोदिया कल सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां वह दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद शाम को चुनाव प्रचार करेंगे।

अभी पढ़ें – मनीष सिसोदिया के आरोपों पर CBI ने दिया ये बयान

शराब घोटाले से जुड़े सवाल दागे गए 

सूत्रों की मानें तो 9 घंटे की पूछताछ के बाद उनसे शराब घोटाले से जुड़े कई सवाल दागे गए। सीबीआई अधिकारियों ने इस मामले में अब तक हुई जांच से मिले साक्ष्य कड़ीवार जोड़ने का प्रयास किया। सीबीआई दफ्तर से बाहर निकलकर मनीष सिसोदिया ने कहा केंद्र सरकार सीबीआई पर दबाव बना रही है। शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है, यह पूरा केस फर्जी है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – PM Modi Ayodhya Visit: छोटी दिवाली पर अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी, रामलला के करेंगे दर्शन, मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा

डिप्टी सीएम ने कहा सीबीआई ने मुझ़े आम आदमी पार्टी छोड़ने का भी दबाव बनाया गया। सीबीआई ने धमकी दी है कि ऐसा नहीं किया तो केस चलते रहेंगे। वह बोले हम राजनीति में शिक्षा के लिए आए हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola