मनीष सिसोदिया के आरोपों पर CBI ने दिया ये बयान
Edited By Pushpendra Sharma

मनीष सिसोदिया।
Edited By Pushpendra Sharma

मनीष सिसोदिया।
प्रशांत देव, नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सोमवार को करीब 9 घंटे पूछताछ की। दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद वे देर रात वह सीबीआई दफ्तर से निकले। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि बीजेपी सीबीआई पर दबाव बना रही है। शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है, यह पूरा केस फर्जी है। डिप्टी सीएम ने कहा सीबीआई ने मुझ पर आम आदमी पार्टी छोड़ने का भी दबाव बनाया गया। सीबीआई ने धमकी दी है कि ऐसा नहीं किया तो केस चलते रहेंगे। हालांकि अब सीबीआई ने सिसोदिया के इन आरोपों पर बयान जारी किया है।
सीबीआई ने बयान जारी कर कहा- दिल्ली आबकारी नीति मामले में चल रही जांच के सिलसिले में सीबीआई ने आज (17.10.2022) मनीष सिसोदिया से पूछताछ की। एफआईआर में लगे आरोपों और जांच के दौरान अब तक जुटाए गए सबूतों पर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। उनके बयान का यथासमय सत्यापन किया जाएगा और जांच की आवश्यकताओं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#BreakingNews Manish Sisodia से CBI की पूछताछ खत्म, CBI दफ़्तर से निकलकर पहुंचे घर pic.twitter.com/AUCtWMcLkX
— News24 (@news24tvchannel) October 17, 2022
सीबीआई ने आगे कहा कि मीडिया के कुछ वर्गों ने एक वीडियो प्रसारित किया है जिसमें सीबीआई कार्यालय से निकलने के बाद मनीष सिसोदिया ने कैमरे पर कहा है कि सीबीआई में पूछताछ के दौरान उन्हें अपनी राजनीतिक पार्टी छोड़ने और इस तरह के ऐसे ही आक्षेपों की धमकी दी गई थी।
सीबीआई इन आरोपों का खंडन करती है और दोहराती है कि सिसोदिया से प्राथमिकी में उनके खिलाफ लगे आरोपों के अनुसार पेशेवर और कानूनी तरीके से जांच की गई थी। कानून के मुताबिक मामले की जांच जारी रहेगी। हालांकि सीबीआई की पूछताछ के बाद सिसोदिया मंगलवार से गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। सिसोदिया कल सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां वह दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद शाम को चुनाव प्रचार करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: