हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा; सेक्टर-33 में गिरी इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, Video

विज्ञापन

Chandigarh Building Collapse: चंडीगढ़ में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सेक्टर 33 में एक इमारत अचानक भरभरा (Chandigarh Building Collapse) कर जा गिरी। पुलिस और प्रशासन मौके पर जमे हुए हैं। आशंका है कि मलबे मे कई लोग दबे हैं। राहत कार्य जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

दो बूथों के रेनोवेशन का चल रहा था काम

जानकारी के मुताबिक ये हादसा देर शाम को हुआ। बताया गया है कि यहां दो दुकानों (बूथ नंबर 9-10) के रेनोवेशन का काम कराया जा रहा था। काम में कई मजदूर भी लगे हुए थे। इसी दौरान बूथ का लिंटर अचानक गिर गया। लिंटर के नीचे मजदूर दब गए। सामने आया है कि एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर है। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य टीम भी पहुंची

स्थानीय प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मौके पर अभी राहत कार्य जारी है। आशंका है कि मलबे में एक और मजदूर फंसा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मरने वाले मजदूर की अभी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम में डटी हुई है।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola