---विज्ञापन---

देश angle-right

Mahaul kya hai, 27 April 2023: धरने पर बैठे ओलंपिक विजेताओं की आवाज़ क्यों नहीं सुनी जा रही? देखिए देश की आम जन की राय क्या है

Mahaul kya hai, 27 April 2023: नमास्कार मैं राजीव रंजन, देश के ओलंपिक विजेता खिलाड़ी दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। हिंदूस्तान को पिछले ओलंपिक में सात मेडल मिले थे। जिसमें शुरुआती दो मेडल महिलाएं जीती थीं। तीन महिलाओं ने जीता, तीन पुरुष ने और एक हॉकी में मेडल आया। अब भारत […]

---विज्ञापन---

Mahaul kya hai, 27 April 2023: नमास्कार मैं राजीव रंजन, देश के ओलंपिक विजेता खिलाड़ी दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। हिंदूस्तान को पिछले ओलंपिक में सात मेडल मिले थे। जिसमें शुरुआती दो मेडल महिलाएं जीती थीं। तीन महिलाओं ने जीता, तीन पुरुष ने और एक हॉकी में मेडल आया। अब भारत में महिलाओं की भागीदारी आधी है। लेकिन मेडल विजेता महिला खिलाड़ी धरना प्रदर्शन कर रही हैं। पहलवान बेटियां विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन कर रही हैं।

पहलवानों ने तीन महीने पहले भी धरना दिया था। तब एक जांच कमेटी बनाई गई। भारतीय कुश्ती महासंघ की कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देनी थी। लेकिन उस रिपोर्ट का क्या हुआ किसी को पता नहीं… आरोप भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे हैं। जो काफी गंभीर है। महिला खिलाड़ियों ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराना चाहा, जिसे नहीं दर्ज किया गया। अब दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है कि एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया गया।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहरीले सांप की तरह हैं…’, कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने साधा निशाना, बीजेपी ने घेरा तो देनी पड़ी सफाई

सवाल यह उठता है कि महिला खिलाड़ियों ने सार्वजनिक तौर पर इतना बड़ा फैसला किया है इतना बड़ा आरोप लगया है फिर भी बृजभूषण शरण सिंह पर कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है?

---विज्ञापन---
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 28, 2023 10:22 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola