'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहरीले सांप की तरह हैं...', कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने साधा निशाना, बीजेपी ने घेरा तो देनी पड़ी सफाई
Edited By Bhola Sharma

Congress chief Mallikarjun Kharge
Edited By Bhola Sharma

Congress chief Mallikarjun Kharge
Karnataka Assembly Election: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा की। इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और पीएम मोदी की तुलना एक जहरीले सांप से कर डाली। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ‘जहरीले सांप’ की तरह हैं, आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी।”
कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर भाजपा में उबाल आ गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे ने खड़गे पर पलटवार किया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के कांग्रेस मतलब झूठी गारंटी वाले बयान पर जयराम रमेश का निशाना, बोले- निराशा और हताशा वाली टिप्पणी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिमला में थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कहा कि बार-बार चुनावों में हार और कांग्रेस की बौखलाहट ये कहीं न कहीं कांग्रेस की मजबूरी बन जाती है मोदी जी को अपमानित करने की, गालियां निकालने की। सोनिया गांधी से लेकर उनके अब तक के अध्यक्ष कभी मोदी जी को मौत का सौदागर कहते हैं, कभी बिच्छू कहते हैं, कोई सांप कहता है….कांग्रेस को देश से माफी मांगनी होगी नहीं तो कर्नाटक की जनता इनकी जमानत जब्त कराकर इनको मुंह तोड़ जवाब देगी।
#KarnatakaAssemblyElections2023 | PM Modi is like a 'poisonous snake', you might think it’s poison or not. If you lick it, you’re dead…: Congress chief Mallikarjun Kharge in Kalaburagi pic.twitter.com/Bqi7zVFnO9
— ANI (@ANI) April 27, 2023
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं। वह दुनिया को क्या बताना चाहता है? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है और पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है। हम चाहते हैं कि वह (खड़गे) देश से माफी मांगे।
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा ‘सांप की तरह’ है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा, मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: