हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों पर PM के बाद अमित शाह ने भी जताया दुःख, जानें हादसे पर क्या बोले प्रधानमंत्री?

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में हुई भगदड़ पर PM नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं सरकार के संपर्क में हूं।

विज्ञापन

Maha Kumbh Stampede: मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे लेकिन रात में भगदड़ मच गई। महाकुंभ में हुई भगदड़  को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने सीएम योगी से बात की है और वह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है।

क्या बोले पीएम मोदी ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनानाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : महाकुंभ भगदड़ की तस्वीरें, बिखरा सामान, रोते परिजन, वीडियो देख दहल उठेगा दिल

इसके साथ ही बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने घटना के बाद से ही चार बार सीएम योगी से बातचीत की है। राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola