Madhya Pradesh: धनगांव में यात्री बस नदी में गिरी, 2 की मौत और 20 घायल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

खरगोन: इंदौर-इच्छापुर रोड के खरगोन जिले के धनगांव में मंगलवार को एक यात्री बस नदी में गिर पड़ी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और करीब 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। बस में करीब 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसमें से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। बाकी 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। घाायलकों को सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी पढ़ें – आसमान में रहस्यमयी रोशनी के पीछे Starlink Satellites, जानें क्या है पूरा मामला
हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगो को किसी तरह बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर 10 एंबुलेंस पहुंची। गनीमत यह रही कि नदी में पानी कम था। जिसके चलते बस पानी में पूरी तरह नहीं डूब पाई थी। बचाव दल ने बड़ी मशक्कत के बाद बस को पानी से बाहर निकाला। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: