---विज्ञापन---

देश angle-right

Lok Sabha Election: 156 सीटों पर भाजपा को ‘मिठास’ दिलाएंगे गन्ने के दाम, जानें 2019 में क्या थी स्थिति?

Lok Sabha Election 2024 : देश में एक तरफ किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े हैं तो दूसरी तरफ मोदी सरकार ने किसानों को साधने के लिए गन्ने की मिठास बढ़ दी है। इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने मिलेगा। तीन ऐसे बड़े राज्य हैं, जहां चीनी मिलें ज्यादा हैं। भाजपा के इस फैसले से 156 लोकसभा सीटों पर सीधा असर पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसान आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच मोदी सरकार ने भी गन्ना किसानों को साधने के लिए बड़ा दांव चला है। एक तरफ किसानों का प्रदर्शन है तो दूसरी तरफ गन्ना खरीद की कीमत में प्रति क्विंटल 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। भाजपा ने गन्ने की मिठाई के जरिए तीन बड़े राज्यों को साधना का प्रयास किया, जहां लोकसभा की 156 सीटें हैं। आइए जानते हैं कि क्या है राजनीतिक समीकरण।

अगर चीनी उत्पादक राज्य की बात करें तो नंबर वन पर उत्तर प्रदेश है, जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर कर्नाटक है। इन तीनों राज्यों में गन्ना किसानों का अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसे में केंद्र की एनडीए सरकार ने यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी। भाजपा का मकसद गन्ने की मिठाई के माध्यम से तीनों राज्यों की लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : ‘जिनके खुद के होश ठिकाने में नहीं हैं, वो नौजवानों को…’, वाराणसी में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

सरकार के फैसले से यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक को मिलेगा लाभ

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर प्रदेश में 80, महाराष्ट्र में 48 और कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं। तीनों राज्यों में कुल 156 सीटें हैं, जिनमें से भारतीय जनता पार्टी के पास 110 सीटें हैं। अगर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों पर गौर करें तो भाजपा ने यूपी की 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, बीजेपी की झोली में महाराष्ट्र की 23 और कर्नाटक की 25 सीटें आई थीं।

बची 36 सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है भाजपा

---खबर नीचे जारी है---

इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने पुराने को प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश में जुट गई है। भाजपा का लक्ष्य है कि पिछले चुनाव में जो 36 सीटें नहीं मिली थीं, उस पर भी जीत दर्ज करने की कोशिश है। भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। इसके तहत बीजेपी के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में भरूच सीट पर INDIA का फैसला तो गुजरात में क्यों हो रहा विरोध

---खबर नीचे जारी है---

भाजपा ने दिया एनडीए 400 पार का नारा

पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 303 सीटें मिली थीं, जबकि एनडीए के खाते में 353 सीटें आई थीं। इस बार भाजपा और 67 सीटों पर जीत दर्ज करेगी तब यह आंकड़ा 370 पहुंचेगा। वहीं, एनडीए गठबंधन को 47 और सीटें लानी पड़ेंगी, तभी यह आंकड़ा 400 पहुंच पाएगा। इसे लेकर भाजपा ने तीन राज्य यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ने की मिठाई बढ़ा दी है। हालांकि, पिछले चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। भाजपा को 25 और शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए। हालांकि, शिवसेना का शिंदे गुट एनडीए में है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 24, 2024 06:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola