Lok Sabha Election 2024: भाजपा की हाईप्रोफाइल सीटें, टिकट मिलने पर क्या बोले कैंडिडेट्स

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। टिकट मिलने के बाद उम्मीदवारों ने पार्टी के हाईकमान का धन्यवाद व्यक्त किया। भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के दिलों में हैं। इस बार वोट प्रतिशत बढ़ाना है।

Manoj Tiwari Hema Malini Ravi Kishan

भाजपा से टिकट मिलने के बाद उम्मीदवारों ने क्या कहा।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। टिकट मिलने के बाद भाजपा के उम्मीदवारों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। मनोज तिवारी ने कहा कि नमो हैट्रिक का लक्ष्य है। आइए जानते हैं कि भाजपा उम्मीदवारों ने क्या-क्या कहा।

पीएम मोदी की हैट्रिक में कोई संदेह नहीं : मनोज तिवारी

विज्ञापन

मनोज तिवारी एक बार फिर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद भोजपुरी एक्टर-सिंगर और सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस देश की जनता के दिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनकी हैट्रिक को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं है। हमारा लक्ष्य ‘नमो हैट्रिक’ है। पिछली बार दिल्ली के लोगों ने हमें 56% वोट शेयर दिया था, इस बार हम इसे 60% तक ले जाना चाहते हैं और इसके लिए हम दिल्ली की जनता का आशीर्वाद चाहते हैं।

विज्ञापन

टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं हेमा मालिनी

मथुरा से टिकट मिलने पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मैंने पांच साल में मथुरा में कई कार्य किए हैं। मैं आगे भी और बेहतर काम करूंगी। मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं।

विज्ञापन

इतिहास रचेगी गोरखपुर सीट : रवि किशन

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताने और गोरखपुर से मैदान में उतारने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। पार्टी ने मुझे काशी के बाद सबसे हॉट सीट से दूसरा मौका दिया। मैं इस भरोसे को कायम रखूंगा। बीजेपी 400 सीटें जीतेगी और गोरखपुर सीट इतिहास रचेगी।

विज्ञापन

AAP से तंग आ चुकी है दिल्ली की जनता

नई दिल्ली से टिकट मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के अन्य नेताओं की आभारी हूं। अगर हम मोदी सरकार के कार्यकाल पर नजर डालें तो पता चलेगा कि कैसे भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली की जनता समझदार और जागरूक है। दिल्ली की जनता AAP से तंग आ चुकी है।

विज्ञापन

पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करेंगे

विज्ञापन

जांजगीर चांपा की भाजपा उम्मीदवार कमलेश जांगड़े ने कहा कि मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद। मैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा, सीएम विष्णु देव साई को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को पूरा करूंगी।

विज्ञापन

गुवाहाटी उम्मीदवार ने पार्टी नेतृत्व को दिया धन्यवाद

विज्ञापन

गुवाहाटी से टिकट मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे राज्य के 42 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं में से चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ