Kerala Couple Commits Suicide In 5 Star Hotel: केरल के एक कपल ने 5 स्टार होटल में आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात ये कि जिस होटल में कपल ने सुसाइड किया है, उसी होटल में इन्होंने अपनी बेटी की तीन महीने पहले शादी की थी।
कहा जा रहा है कि कपल ने तीन महीने पहले ही एक दूसरे होटल में आत्महत्या का प्रयास किया था। अब जिस होटल में कपल ने सुसाइड की है, वहां उन्होंने 90 दिन पहले अपनी बेटी की शादी का जश्न मनाया था। कहा जा रहा है कि ओणम फेस्टिवल के दौरान कपल ने चेक-इन किया। वे अधिकतर समय होटल के कमरे में ही रहते थे।
कपल की पहचान 70 साल के सुगथन और 60 साल की उनकी पत्नी सुनीला के रूप में हुई है। होटल के कर्मचारियों से बातचीत करने पर पुलिस को पता चला कि कमरे के बाहर न निकलने के अलावा कोई और ऐसी बात नहीं थी, जो उनके व्यवहार से असमान्य लगती हो।
होटल कर्मचारियों को ऐसे मिली सुसाइड की जानकारी
बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले कपल अन्य मेहमानों की तरह ओणम समारोह में शामिल हुआ था। कपल ने पारंपरिक पोशाक पहनी थी। जब सुगाथन और सुनीला ने कमरे की सफाई के लिए पूछे गए सर्विस कॉल का जवाब नहीं दिया तो होटल कर्मचारियों ने इंतजार करना बेहतर समझा, लेकिन काफी देर बाद कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस जब कपल के कमरे में पहुंची तो दोनों के शव मिले। पास ही एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उनकी वित्तीय कठिनाइयों का जिक्र था। जिक्र किया गया कि वित्तीय कठिनाई का बोझ उनकी बेटी पर न डाला जाए।
जांच में सामने आया है कि करीब तीन साल पहले सुगथन ने मलयिन्कीझु में एक संपत्ति की खरीदी थी, जिसके बाद उनके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता गया। इसके बाद उनकी बेटी की शादी और व्यावसायिक संघर्षों ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया, जिससे वे डिप्रेशन में चले गए।
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
42 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines