---विज्ञापन---

देश angle-right

दोस्त की गद्दारी की कहानी! जानें क्या है केरल रेप केस? जिसमें अब तक 57 गिरफ्तार

Kerala Dalit Girl Rape Case: केरल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 18 वर्षीय दलित युवती का 60 के आसपास लोगों ने रेप किया। पुलिस ने 57 लोगों को गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

Kerala Dalit Girl Rape Case: केरल के पथानामथिट्टा से रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। 18 वर्षीय दलित युवती पिछले कई सालों ने गैंगरेप का शिकार हो रही थी। 59 लोगों ने उसका रेप किया। इस मामले ने न सिर्फ केरल बल्कि पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। इस मामले में पुलिस ने 57 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 2 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

काउंसलिंग में खुला राज

पथानामथिट्टा के जिला प्रमुख वीजी विनोद कुमार के अनुसार रविवार की सुबह पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता का कहना है कि पिछले 5 सालों में 60 के आसपास लोगों ने उसका रेप किया और उसे ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िता के व्यवहार में बदलाव देखकर शिक्षकों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी जिला बाल कल्याण समिति को दी। समिति ने जब पीड़िता की काउंसलिंग की तो उसका सारा दर्द छलक पड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘महादेव बोल रहे तू ही विष्णु है,’ ‘IIT वाले बाबा’ का खुद को अवतार बताने वाला वीडियो वायरल

57 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता ने 10 जनवरी को केरल के इलावुमथिट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। वीजी विनोद के अनुसार 2 लोगों को छोड़कर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला IPS एस अजिता बेगम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। टीम इस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

13 साल की उम्र में पहली बार हुआ रेप

पीड़िता के बयान के आधार पर केरल के 4 पुलिस स्टेशनों में 30 FIR दर्ज की गई हैं। इन आरोपियों में 5 नाबालिग भी शामिल हैं। इस मामले ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। शुरुआती जांच के अनुसार पीड़िता 13 साल की उम्र से गैंगरेप का शिकार हो रही थी। पिछले 5 साल में कई लोगों ने उसका बलात्कार किया। कई आरोपी बस स्टैंड के पास पीड़िता को अपनी कार में बिठाकर अलग-अलग जगह ले जाते थे, जहां दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया जाता था।

5 साल में 5 बार हुआ गैंगरेप

पुलिस के अनुसार 5 बार पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जनवरी 2024 में पीड़िता पथानामथिट्टा अस्पताल में भर्ती थी, जहां उस पर हमला किया गया। पिछले साल इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने पीड़िता से संपर्क किया। वो उसे रन्नी के रबड़ बागान में ले गया और 3 लोगों के साथ मिलकर पीड़िता का बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार यह सिलसिला उसके दोस्त ने शुरू किया था। 5 साल पहले दोस्त ने धोखे से पीड़िता का गैंगरेप किया और तभी से यह सिलसिला 5 साल तक जारी रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- प्रिंसिपल और टीचर की अश्लील हरकतें सीसीटीवी में कैद, शिक्षा विमाग ने लिया ये एक्शन

First published on: Jan 20, 2025 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola