भारत का 'वर्ल्ड कप' का सपना टूटा, बॉक्सिंग टीम को चैम्पियनशिप से हटना पड़ा, जानें ईरान की जंग ने कहां फंसाया पेंच?

भारत का वर्ल्ड कप का सपना टूटा, बॉक्सिंग टीम को चैम्पियनशिप से हटना पड़ा, जानें ईरान की जंग ने कहां फंसाया पेंच?

Team India

भारत की बॉक्सिंग टीम ने यूथ चैम्पियनशिप से नाम वापस ले लिया है।

US Israel Iran War Update: भारतीय क्रिकेट टीम आज T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलने जा रही है और वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें कायम हैं। लेकिन भारतीय टीम का एक और वर्ल्ड कप जीतने का सपना खेले बिना ही टूटकर चकनाचूर हो गया है। क्योंकि भारत की जूनियर बॉक्सिंग टीम को यूर्थ वर्ल्ड चैम्पियनशिप से हटना पड़ा है और इसके पीछे की वजह उनके पासपोर्ट हैं, जिसके कारण लॉजिस्टिक प्रॉब्लम आई और टीम टूर्नामेंट खेलने नहीं जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट और लॉजिस्टिक प्रॉब्लम कैसे बने?

भारतीय जूनियर बॉक्सिंग टीम को मोंटेनेग्रो के बुडवा शहर में 3 से 11 मार्च 2026 तक होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना था। इसके लिए 10 सदस्यीय जूनियर बॉक्सिंग टीम के पासपोर्ट वीजा स्टैम्पिंग के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भेजे गए थे, जो मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण समय पर भारत नहीं लौट पाए। पासपोर्ट न होने के कारण टीम समय पर मोंटेनेग्रो नहीं पहुंच सकी और चैम्पियनशिप से भारत को बाहर कर दिया गया।

UAE क्यों भेजने पड़े थे बॉक्सर्स के पासपोर्ट?

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) को खिलाड़ियों के वीजा अप्लाई करने थे, लेकिन भारत में मोंटेनेग्रो की एंबेसी नहीं है। इसलिए फेडरेशन को UAE में मौजूद मोंटेनेग्रो एंबेसी के जरिए वीजा अप्लाई करना पड़ा। वीजा अप्रूवल के लिए स्टैम्पिंग की जरूरत थी और इसके लिए ही फिजिकल पासपोर्ट UAE एंबेसी में जमा कराए गए थे। आमतौर पर वीजा अप्रूव होने और स्टैम्प लगने के बाद पासपोर्ट 2 से 3 दिन में वापस भेज दिए जाते हैं, लेकिन इस बार नहीं आ पाए।

विज्ञापन

20 फरवरी को पासपोर्ट UAE भेजे गए थे

खिलाड़ियों के पासपोर्ट 20 फरवरी 2026 को वीजा स्टैम्पिंग के लिए UAE भेजे गए थे। इसलिए खिलाड़ियों की फ्लाइट के टिकट भी स्टैंडबाय मोड पर रखे गए थे। फेडरेशन के अधिकारी लगातार मोंटेनेग्रो एंबेसी और भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के संपर्क में थे। वीजा स्टैम्पिंग ईमेल पर कंफर्म भी हो चुकी थी, लेकिन अचानक जंग छिड़ने के कारण पासपोर्ट समय पर नहीं आ सके और भारतीय टीम का वर्ल्ड कप खेलने का सपना अधूरा रह गया, टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ