Karnataka में BJP और JDS का गठबंधन, पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी को मिली सिर्फ 3 सीटें

Karnataka Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों में बीजेपी और जेडीएस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मची कलह खत्म हो चुकी है। कर्नाटक की 28 सीटों में से जेडीएस को महज तीन सीटें ही मिली हैं। बची हुई 25 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

karnataka lok sabha election 2024

karnataka lok sabha election 2024

Karnataka Lok Sabha Election 2024: देश में 18वें लोकसभा चुनावों की तैयारियां जोरो पर हैं। सभी पार्टियां जीत की जद्दोजहद में जुटी हैं। इसी बीच कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने ना सिर्फ जनता दल सेक्यूलर से हाथ मिला लिया है बल्कि 28 में से 25 सीटें भी अपने खाते में डाल ली हैं। कर्नाटक के इस सीट बंटवारे में जेडीएस को सिर्फ तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन

बीजेपी 25 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

विज्ञापन

कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के गठबंधन के बाद अब बीजेपी 25 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। इस लिस्ट में चित्रदुर्ग, उत्तरा कन्नड़, बेलगाम, चिक्कोडी, चिकबल्लापुर, शिमोगा, बीदर, बैंगलोर ग्रामीण, बैंगलोर उत्तर, गुलबर्गा, दावनगेरे, तुमकुर, बागलकोर, बाजीगर, कोपप्ल, दक्षिण कन्नड़, बैंगलोर मध्य, धारवाड़, मैसूर, रायचूर, उडुप्पी चिकमंगलूर, बैंगलोर दक्षिण, हावेरी, चामराजनगर, बेल्लारी जैसी सीटों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

जेडीएस के खाते में तीन सीटें

लंबे समय की तकरार के बाद बीजेपी और जेडीएस में सीट बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। इस समझौते में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस को सिर्फ तीन सीटें ही मिली हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में जेडीएस हासन, मांड्या और कोलार जैसी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि 2019 के आम चुनावों में जेडीएस ने हासन सीट पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

2019 के नतीजे

2019 के चुनावी नतीजों की बात करें तो पिछले आम चुनावों में भी बीजेपी ने 25 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं जेडीएस के खाते में 1 और कांग्रेस के खाते में 1 लोकसभा सीट थी। जेडीएस ने हासन और कांग्रेस ने बैंगलोर ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की थी। कर्नाटक की मंड्या सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को विजय मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ