---विज्ञापन---

देश angle-right

कन्नड़ लेखक के एस भगवान का विवादित बयान, कहा- राम दोपहर में सीता के साथ पीते थे शराब

बेंगलुरु: कन्नड़ भाषा के लेखक के एस भगवान ने भगवान श्री राम पर विवादित बयान दिया है। 20 जनवरी को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेखक ने कहा, ‘राम राज्य बनाने की बात चल रही है। वाल्मीकि रामायण के उत्तर कांड को पढ़ने से पता चलता है कि (भगवान) राम […]

---विज्ञापन---

बेंगलुरु: कन्नड़ भाषा के लेखक के एस भगवान ने भगवान श्री राम पर विवादित बयान दिया है। 20 जनवरी को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेखक ने कहा, ‘राम राज्य बनाने की बात चल रही है। वाल्मीकि रामायण के उत्तर कांड को पढ़ने से पता चलता है कि (भगवान) राम आदर्श नहीं थे।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल

आगे लेखक ने कहा, ‘राम दोपहर में सीता के साथ बैठते थे और दिन में शराब पीते थे। उन्होंने अपनी पत्नी सीता को जंगल में भेज दिया और उनकी परवाह नहीं की। उन्होंने शूद्र शंबूक का सिर काट दिया जो एक पेड़ के नीचे तपस्या कर रहा था। वह आदर्श कैसे हो सकता है ?’ लेखक ने कहा राम ने 11,000 वर्षों तक शासन नहीं किया, बल्कि केवल 11 वर्षों तक शासन किया था।’ लेखक के यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई हिन्दू संगठन इन बयानों पर लेखक का विरोध कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 22, 2023 09:01 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola