Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Kal Ka Mausam: दिल्ली, यूपी-बिहार में भीषण गर्मी देगी दस्तक, इन राज्यों में जारी हुआ IMD का अलर्ट

देश में अब भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. वहीं, सर्दियां सामान्य समय से 15 दिनों पहले ही गायब हो गईं. इस समय दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है. कई राज्यों में तो हालात ऐसे हैं कि जितनी गर्मी आमतौर पर अप्रैल के शुरुआती महीनों में होती थी, अब उतनी ही ज्यादा गर्मी मार्च से ही शुरू हो चुकी है.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Mar 9, 2026 19:00

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega 10 March: देश में अब भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. वहीं, सर्दियां सामान्य समय से 15 दिनों पहले ही गायब हो गईं. इस समय दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है. कई राज्यों में तो हालात ऐसे हैं कि जितनी गर्मी आमतौर पर अप्रैल के शुरुआती महीनों में होती थी, अब उतनी ही ज्यादा गर्मी मार्च से ही शुरू हो चुकी है.

अगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले आपको भी कल के मौसम के बारे में पूीरा अपडेट जान लेना चाहिए.

---विज्ञापन---

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में अब मौसम ने करवट ले ली है. हर नया दिन बीते दिनों की तुलना में ज्यादा गर्म हो रहा है. दिल्ली में अब ये हाल है कि लोगों ने मार्च से ही पंखे और एसी चालू कर दिए हैं. वहीं, मौसम विभाग ने आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है. मंगलवार यानी 10 मार्च को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है.

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में अपने सामान्य तापमान से 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. इस दौरान सामान्य गति से हवाएं चलेंगी. वहीं, लखनऊ में 10 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है. बिहार के कई राज्यों में तेज गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने बिहार में 9,10 और 11 मार्च को कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान 30-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 10 मार्च को पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?

राजस्थान में भी गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. आलम ये है कि लोगों ने घरों में पंखे और एसी चलाना भी शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.

First published on: Mar 09, 2026 07:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.