हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal ka Mausam : बारिश का अलर्ट, आंधी और ओलावृष्टि के भी आसार; शीतलहर से बढ़ सकती है ठंड

देश के उत्तरी हिस्से में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है. पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल छाए हुए हैं और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 6-7 फरवरी तक उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

विज्ञापन

देश के उत्तरी हिस्से में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है. पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल छाए हुए हैं और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 6-7 फरवरी तक उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

2 फरवरी को दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है और एक नया विक्षोभ 6 फरवरी की रात से एक्टिव होगा. आईएमडी ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है.

वहीं, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और बिहार समेत अन्य राज्यों में शीतलहर और कोहरे के कारण सर्दी बढ़ेगी. इसके अतिरिक्त अगले 2 दिन तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका है. घाटी वाले कई इलाकों में हिमस्खन की चेतावनी है. उधर, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में बारिश का अलर्ट है.

विज्ञापन

कैसा रहेगा दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीएर में इस समय बादल छाए हुए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और तेज हवाएं चल रही है जिसके कारण मौसम बदला हुआ है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, दिल्ली में आज 3 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि बारिश होने से दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत भी मिली है. इस बीच दिल्ली का AQI 200 के आस-पास है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी इस समय मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. यूपी के पश्चिमी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर, अमरोहा, शामली और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. वहीं, मध्य यूपी में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा. वहीं, बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कोहरे की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं और बारिश जारी रह सकती है. राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. आईएमडी ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसके कारण अगले कुछ घंटे बारिश का अलर्ट है. मौसम में बदलाव के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन बाद फिर से एक विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके बाद फिर से बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक, पाली में 8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9 डिग्री, जयपुर में 11 डिग्री और अलवर में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है. फिलहाल, अगले 2 दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश के करीब 20 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, मंदसौर, आगर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, रीवा, सीधी, सतना, मऊगंज, कटनी, दमोह, छतरपुर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और मैहार में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola