Kal Ka Mausam 27 March: देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज पहले से ही बदला हुआ है और ये सिलसिला कल यानी की 27 मार्च को भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बादल, बारिश और आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी बढ़ने के आसार हैं.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा कल का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है. गुरुवार की शाम से आसमान में बादल दिखाई दिए, जिससे मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश दस्तक देगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बौछारें गिरेंगी.
आईएमडी के अनुसार, अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है.
कहां कितना रहेगा तापमान?
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम?
उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान एक बार फिर से मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे सकता है, जिससे मौसमी गतिविधियां होंगी और कई जिलों में आंधी-बारिश की भी संभावना है. IMD ने 27, 28 और 29 मार्च को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में 40 से 50 की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार
पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है. आईएमडी ने राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां होने का अनुमान जताया है. 26 से 30 मार्च तक रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, पौड़ी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की पहाड़ियों पर हल्की बारिश और बर्फ गिर सकती है. इस दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि और आंधी आने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, मैदानी हिस्से शुष्क रह सकते हैं.
हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी समेत कई स्थानों पर काले घने बादलों की आवाजाही जारी है. कई स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है. आईएमडी ने बताया कि 28 मार्च से मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव ऊंचाई वाले भागों के साथ आंशिक तौर पर मैदानी हिस्सों पर भी दिखाई देगा और बारिश-बर्फबारी की गतिविधियां होंगी. खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने का अनुमान जताया गया है.
पंजाब में बारिश-बिजली का अलर्ट
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और 28-29 मार्च को धूल भरी आंधी और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी 27 से 30 मार्च के बीच मौसम बिगड़ने के आसार हैं.
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में इस हफ्ते मानसून जैसा नजारा दिख सकता है. असम और मेघालय में कल 27 मार्च को 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भीषण आंधी और ओले गिरने की चेतावनी है. 27 से 29 मार्च के बीच यहां भारी बारिश भी हो सकती है.
राजस्थान में चलेंगी तेज हवाएं
राजस्थान में मौसम मिला-जुला रहेगा. कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है. तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन किसानों के लिए चिंता की स्थिति बन सकती है.
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
47 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
2 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
4 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines