Kal Ka Mausam 13 March: देश के कई राज्यों में मार्च से ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है. कई राज्यों में भीषण गर्मी पहले ही दस्तक दे चुकी है. वहीं, कल यानी 13 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कहीं तेज धूप और गर्मी तो कहीं बारिश होगी.
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज होने की संभावना है, जब अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. कल यानी 13 मार्च को भी दिल्ली में मौसम साफ बना रहेगा. दिन में तेज धूप और गर्मी रहेगी. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
गुजरात और मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 मार्च को गुजरात के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. खासकर सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा गुजरात के बाकी हिस्सों में भी इन दो दिनों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है. सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी 12 और 13 मार्च को कुछ स्थानों पर तेज लू चलने की संभावना जताई गई है.
कहां कितना रहेगा तापमान?
बिहार, झारखंड और बंगाल में होगी बारिश?
पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 16 मार्च के बीच बारिश की संभावना है और 12-13 मार्च को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, झारखड़ और तटीय पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में भी 15 से 17 मार्च के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.
यूपी में आंधी बिजली की चेतावनी
मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 16 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में भी कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. IMD के मुताबिक तेलंगाना में 15 और 16 मार्च को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश और यनम में 16 से 18 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. रायलसीमा क्षेत्र में भी 17 और 18 मार्च को इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.
अरुणाचल-असम-मेघालय में होगी भारी बारिश?
जहां पश्चिम भारत में गर्मी का असर रहेगा तो वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम बिल्कुल उलट नजर आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 12 से 18 मार्च के बीच पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 13 मार्च को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा असम और मेघालय में 12 से 15 मार्च के बीच भारी बारिश का अनुमान है.
संबंधित खबरें
'वोटर लिस्ट से नाम कटे तो न हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
5 mins agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
22 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
14 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines